उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में स्थित माही मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी संचालिका एवं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट माही कौशल ने एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का भव्य आयोजन किया. इस आयोजन में भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया और मेकअप एंड ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी ढेरों महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की. कार्यक्रम के समापन के समय सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
माही कौशल का लक्ष्य – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना
माही कौशल ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि मुझे मेकअप क्षेत्र में आए हुए 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं, उनके पास पांच वर्षो का अनुभव है. इतने कम समय में उन्होंने अधिकतर लोगों को सेवाएं प्रदान की और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई. इस सेमिनार कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से युवाओं को मेकअप और ब्यूटी जगत के क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनना था. उन्होंने आगे बताया कि उन्हें समय के साथ यह महसूस हुआ कि केवल खुद को आगे बढ़ना पर्याप्त नहीं होता बल्कि अपने अनुभव और ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचना भी जरूरी है. सेमिनार के दौरान माही कौशल ने प्रतिभागियों को आधुनिक मेकअप, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप और फेस शेप के अनुसार, मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने के संभावनाओं के बारे में जानकारी दी.

आज का समय कौशल आधारित शिक्षा का है. अगर किसी व्यक्ति के पास कौशल है तो वह अपने पैरों पर खड़ा होकर सम्मानजनक जीवन जी सकता है. मेरा शुरू से यही प्रयास है कि अधिक से अधिक छात्र इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर रोजगार के नए अवसरों को प्राप्त करें. इसी उद्देश्य से एकदिवसीय मेकअप सेमिनार का आयोजन कराया गया है. माही कौशल ने अपने मेकअप स्टूडियो के बारे में बताते हुए कहा कि उनका स्टूडियो जानकीपुरम सेक्टर में मालवीय स्कूल के निकट स्थित है जहां पर रोजाना नियमित रूप से मेकअप और ब्यूटी से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं. उनके यहां छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि छात्र मेकअप के वास्तविक आवश्यकताओं को समझ सके और भविष्य में कार्य करने के लिए तैयार हो सके.

माही कौशल ने सैकड़ों छात्रों को किया प्रशिक्षित
सेमिनार में भाग लेने वाले कई छात्राओं में कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि उनको इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला. माही कौशल के द्वारा बेहद सरल और प्रभावी तरीके से मेकअप की बारिकियों को समझाया गया. उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी के प्रश्न का सही उत्तर दिया और सबका मार्गदर्शन भी किया. छात्राओं ने आगे बताया कि इस सेमिनार में भाग लेने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे उन्हें किसी सच्चे गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ हो. प्रतिभागियों ने बताया कि माही कौशल ने उन्हें केवल एक तकनीक ही नहीं सिखाई बल्कि विश्वास, व्यवहार और ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के विषय पर महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारियां दी.

कार्यक्रम में लाइव मेकअप डेमोंसट्रेशन भी प्रस्तुत किया गया जिसमें आधुनिक ट्रेंड्स और प्रोफेशनल तकनीक का प्रदर्शन किया गया. माही कौशल ने अपने संबोधन ने कहा कि आज की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना समय की सबसे बड़ी मांग है. शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने सपनों को साकार बना सकती हैं बल्कि अपने समाज और परिवार को भी प्रगति के पथ ला सकती है. प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की और माही कौशल के अच्छे प्रयासों की सराहना की।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


