उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में आज के समय में जहां बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है वहीं दूसरी ओर मेकअप एंड ब्यूटी इंडस्ट्री भी बेटियों के लिए निर्भरता एवं रोजगार का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है. इस दिशा में लखनऊ की प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शालिनी शुक्ला लगातार बेटियों को प्रशिक्षित करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है.
मेकअप प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार का रास्ता
राजधानी लखनऊ के शिव नगर खगरा के पास स्थित शालिनी मेकओवर स्टूडियो एंड एकेडमी आज ब्यूटी एवं सौंदर्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक अलग और जाना माना नाम बन चुका है. यहां पर केवल आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सेवाएं प्रदान नहीं की जाती बल्कि युवाओं को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण देकर उनके भविष्य को नई दिशा दी जाती है. न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम से बातचीत करते हुए शालिनी शुक्ला ने बताया कि उन्हें मेकअप क्षेत्र में लगभग 7 सालों का अनुभव है जिसमें उन्होंने हजारों ग्राहकों को अपनी सेवाएं दी हैं और इसके साथ ही अनेक छात्राओं को भी प्रशिक्षित करके उन्हें स्वरोजगार करने के लिए तैयार किया है. आज के समय में मेकअप इंडस्ट्री में कंपटीशन काफी बढ़ चुका है

ऐसे समय में केवल तकनीकों का ज्ञान पर्याप्त नहीं है बल्कि विश्वास, सकारात्मक सोच और लगातार प्रयास भी सफलता के लिए बहुत ही आवश्यक है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए उनकी एकेडमी में छात्रों को मेकअप की बारीकियां बताने के साथ-साथ मोटिवेशनल सेशन के माध्यम से मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने का प्रयास किया जाता है. शालिनी शुक्ला का मानना है कि अगर व्यक्ति को किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना है तो उसके लिए आत्मविश्वास सबसे बड़ा हथियार होता है. उन्होंने आगे बताया कि उनके एकेडमी में छात्राओं को प्रशिक्षण देने के बाद समय-समय पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी दिया जाता है जिससे वे छात्र किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य का आसानी से समाधान कर सके.
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय प्रयास
मेकअप के क्षेत्र में जब छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है तब वहीं छात्र कठिन से कठिन मेकअप तकनीक को भी सफलतापूर्वक सीख और लागू कर पाते हैं. शालिनी शुक्ला ने आगे बताया कि उनकी एकेडमी में ट्रेनिंग लेने वाले छात्र आज विभिन्न शहरों में अपने स्वयं के पार्लर स्टूडियो संचालित कर रहे हैं. आज अधिकतर छात्राएं प्रतिष्ठित ब्यूटी संस्थानों में कार्यरत हैं और वे अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. जो मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और संतोष का विषय है. हमारे शालिनी मेकओवर स्टूडियो एंड एकेडमी में पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर, प्रोफेशनल ब्यूटी कोर्स, एडवांस्ड मेकअप ट्रेनिंग तथा अन्य पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं.

छात्रों के प्रैक्टिकल नॉलेज पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है ताकि वे बाजार की मांग के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें. हमारे स्टूडियो या व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना है क्योंकि जब बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं तब परिवार और समाज दोनों का विकास होता है. छात्राओं का कहना है कि उन्हें स्टूडियो में परिवार के जैसा वातावरण मिलता है जहां सीखने के साथ-साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


