कुआनो संरक्षण अभियान, अमहट घाट से स्वच्छता का संदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी (एस.एफ.डी.) तथा नगर पालिका क्षेत्र बस्ती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाला कुआनो संरक्षण अभियान के प्रथम दिवस पर अमहट घाट पर भव्य जन जागरूकता व स्वच्छता के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. अभियान के प्रथम दिवस के दिन ही लोगों में उत्साह, सहभागिता और जिम्मेदारी की उमड़ती हुई भावना को स्पष्ट रूप से देखने को मिला.

स्वच्छता अभियान का अनोखा प्रयास, जागरूक हुए क्षेत्रीय निवासी

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम की शुरुआत अनुशासित और सुव्यवस्थित ढंग से की गई. इस भव्य कार्यक्रम में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम अभियान को ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की. सभी छात्रों ने घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए कुरा-कचरा एकत्रित किया और आसपास के क्षेत्रीय लोगों को भी स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया. इस कार्यक्रम के दौरान “कुआनों बचाओ – गंदगी हटाओ” और “कुआनों को स्वच्छ बनाना है” जैसे नारे लगाए गए. इस नारे ने पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शंखनाद कर दिया. स्वच्छता अभियान के इन नारो ने न केवल कार्यक्रम में जोश भरा बल्कि जनता को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. बच्चों का उत्साह और स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता से सभी लोग प्रभावित हुए और कार्यक्रम में उनके इस पहल की सराहना भी की गई.

क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने से पूर्व विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक दिशा-निर्देश दिए गए और उन्हें बताया गया कि सुरक्षित तरीके से किस प्रकार सफाई करनी चाहिए, सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को भी कैसे सुनिश्चित करें, बच्चों को इन सब सुरक्षाओं के बारे में बताया गया. बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च रूप से प्राथमिकता दी गई. स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में छात्रों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी. इस कार्यक्रम में एक मेडिकल टीम पूरे समय तक उपस्थिति रही ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए. स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों के शिक्षकों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से अपना योगदान दिया.

कुआनो को स्वच्छ बनाने का संकल्प, मिला जनसमर्थन

शिक्षकों के इस सराहनीय योगदान से विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा-भाव का उदाहरण देखने को मिला. स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में एक विशेष पहलू यह भी था कि सभी छात्रों को कुवानो नदी के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए. छात्रों को बताया गया कि यह नदी बस्ती क्षेत्र की जीवन रेखा रही है और इस नदी के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है. इस ज्ञानवर्धक वाक्य ने छात्रों को नदी के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत किया तथा उन्हें इसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया. स्वच्छता अभियान के शुभ अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अंकुर वर्मा जी की गरिमामय उपस्थित रही.

उनके साथ लेफ्टिनेंट जे.के. साही, मनोज सिंह, अमरेंद्र पाण्डेय, मारुत पाण्डेय, शिवेंद्र सिंह, देवेंद्र पाल, स्निग्धा श्रीवास्तव, अंकित शुक्ला, शुभम चौधरी, शाश्वत पाण्डेय तथा अन्य कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम के अन्त में भावनात्मक क्षण तब देखने को मिला जब स्वच्छता अभियान स्थल पर लगाए गए बैनर पर सभी लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए. वहां पर उपस्थित लोगों का हस्ताक्षर केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि कुवानो नदी के प्रति संरक्षण और संकल्प का प्रतीक बन गया. कुवानो संरक्षण अभियान 16 से 22 अप्रैल तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत रोजाना विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल स्वच्छता तक ही नहीं है बल्कि समाज में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना और इसे एक जन आंदोलन का रूप देना है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top