आज बस्ती स्थित बड़ेवन पत्रकार एकता का केंद्र बन चुका है. राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के महासम्मेलन में सम्मान , संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में पत्रकार एकता राष्ट्रीयहित के प्रति समर्पित हो चुका है जिसके संस्थापक राहुल सिंह जी है. बस्ती स्थित बड़ेवन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का यह भव्य आयोजन उस समय ऐतिहासिक बन गया जब राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के तत्वाधान में संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह जी उपस्थित रहे.
ऐतिहासिक कार्यक्रम, पत्रकार एकता राष्ट्रीय हित में समर्पित
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को पत्रकार एकता सम्मेलन सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के कार्यक्रम का भव्यता के साथ आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित सैकड़ो की संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और साहित्यकार तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जय सिंह आई. आई. एस. ( सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार) ने अपने संबोधन में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य करता है तथा पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है. आज के पत्रकारों को आवश्यकता है कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से संबंधित समाचारों को जनता तक पहुंचाएं. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला सेवायोजन अधिकारी एवं जिला प्रभारी सूचना अधिकारी अवधेश प्रताप वर्मा सरकार के विभिन्न योजनाओं और पत्रकारों की भूमिका पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार ही जनता और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं.

समाजसेवी चांदनी चौधरी ने सभी सम्मानित पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता में उनकी अहम भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. विरासतों की राजधानी अयोध्या से आए हुए महंतों ने इस कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की. इस कार्यक्रम का कुशल संचालन विनोद उपाध्याय जी के द्वारा किया गया जिन्होंने अपने ओजस्वी वाणी और प्रभावपूर्ण शैली से पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया. उन्होंने संचालन करते हुए बस्ती के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर चित्रण किया. इस कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन आकर्षण का केंद्र बना जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी दर्शको दिल जीत लिया. दीपक सिंह प्रेमी ने देश भक्ति कविताओं के माध्यम से सभी युवाओं में राष्ट्र प्रेम और ऊर्जा का संचार किया. डा. अफजल हुसैन ने वर्तमान समय के पत्रकारिता संबंधित चुनौतियां और संघर्षों पर आधारित प्रभावशाली पंक्तियां प्रस्तुत करके सभी दर्शको अपनी ओर आकर्षित कर लिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान, संवाद और साहित्य का संगम
कवि कांजी अनवर (पारसा) एवं महिला कवयित्री अर्चना श्रीवास्तव जी ने प्रेम, सामाजिक और मानवीय मूल्यों पर आधारित रचनाओं से कार्यक्रम स्थल को भावनात्मक बना दिया. इस कार्यक्रम में रुवी अवस्थी (प्रदेश मंत्री, प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश) अयोध्या से सैकड़ो साथियों के साथ बस्ती पहुंची. उनके साथ आने वाली रूबी सोनी, विशाल साहू सहित अनेक पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति ने इस आयोजन को भव्य बना दिया. कार्यक्रम के सफलता में अभिषेक गौतम (जिला अध्यक्ष बस्ती) विंध्यवासिनी यादव (जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर), राकेश यादव (मंडल अध्यक्ष), मंडल उपाध्यक्ष नसीम, मंडल संगठन मंत्री पंकज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल कलाम तथा अन्य पदाधिकारी का सराहनीय योगदान रहा. वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ अपने काव्य के माध्यम से सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं.

कार्यक्रम के इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के मंच से उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मान्यता प्राप्त पत्रकार फूलचंद्र चौधरी को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई. इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकारों में रघुवेंद्र त्रिपाठी, लवकुश यादव, अनुराग श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, नीरज कुमार, आनंद कुमार, राहुल पटेल, राजेश यादव, गणेश अग्रहरि, दुर्गेंद्र कुमार, राजेश कुमार, इंद्रसेन गौतम, प्रशांत सिंह, समाजसेवी लक्ष्मी गुप्ता (प्रधान मोहना खोर), सुनील पांडेय सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका दिल जीत लिया. चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत करके समाज को नारी और बेटी के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम के अंत में आयोजन राहुल सिंह के द्वारा सभी अतिथियों, पत्रकारों, कवियों, अधिकारियों और प्रतिभागी बच्चों को मंच पर बुलाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.


