90% से अधिक अंक पाने वाले 38 छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, हवेली खास बस्ती ने 2025-26 के बोर्ड परीक्षा में जनपद में उच्च स्थान प्राप्त किया. सीबीएसई बोर्ड के द्वारा कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और अधिक से अधिक अंक प्राप्त किया. विद्यालय ने इस वर्ष पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करके इतिहास में अपना नाम अंकित किया है. छात्रों के इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार गर्व महसूस कर रहा हैं.

दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों का शानदार जलवा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा जारी किए गए परिणामों में विद्यालय के छात्रों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. 2025-26 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की छात्रा वैष्णवी ने 98.8% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया. वैष्णवी के शानदार प्रदर्शन ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है. विद्यालय में सफलता प्राप्त करने वाले अन्य मेधावी छात्रों के नाम क्रमशः सुंदरम (96.8%), अर्पित राज (96.4%), अमन पटेल (95.6%), उत्कर्ष पटेल (96%), अमन कुमार (96%), अस्तित्व (95.5%), उत्कर्ष पटेल (95.4%), अदिति तिवारी (95.4%), अमन कुमार (95.2%) ने शानदार प्रदर्शन किया.

अन्य छात्र अरबा (94%), सोनाक्षी (93.8%), साहिल शर्मा (93.8%), शुभ द्विवेदी (93.3%), अमिताभ शुक्ला (93%), माही (93%), मानवी (93%), सौरव (92%), अविनाश (91%), कुमकुम (91%), नवीन, शशांक (90%), गौरव (90%), स्वासती (90%), दिव्यांशी यादव (90%) तथा अन्य छात्र भी प्रमुख रूप से शामिल रहे. दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के करीब 38 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया. छात्रों का यह परिणाम पत्र न केवल उनके कड़ी मेहनत का प्रतीक है बल्कि विद्यालय की सुव्यवस्थित शिक्षा प्रणाली और अनुशासित वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है. विद्यालय में परिणाम घोषित होते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखने को मिला. विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर छात्रों की सफलता का जश्न मनाया.

कड़ी मेहनत और अनुशासन का नतीजा, मिला शानदार रिजल्ट

सभी छात्रों को मिलने वाला परीक्षा परिणाम काफी संतोषजनक रहा, इसी कारण अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही थी. वहां पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दे रहा है. यहां के सभी छात्र अनुशासित व इंटेलिजेंट है. इस विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यार्थियों के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं. यह विद्यालय बच्चों के हर प्रकार के विकास पर ध्यान दे रहा है जिसका परिणाम आज सबके सामने हैं. विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की यह सफलता केवल अंकों का खेल नहीं बल्कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के त्याग व सहयोग का संयुक्त परिणाम है.

हमारे विद्यालय में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भी शिक्षा दी जाती है जिससे प्रत्येक छात्र अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सके. छात्रों के सफल परिणाम आने पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को सफलता की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारा विद्यालय छात्रों के बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस ने एक बार फिर अपने आदर्श वाक्य शिक्षा, अनुशासन और समर्पण को चरितार्थ करते हुए यह प्रमाणिक कर दिया है कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त होती है. दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस ने जनपद में शानदार प्रदर्शन करके शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top