ब्यूटी एवं फैशन जगत से जुड़े मेकअप आर्टिस्ट्स और उभरती हुई प्रतिभाओं के लिए रिद्धि सिद्धि मेकअप स्टूडियो एंड सैलून एक शानदार अवसर लेकर आया है. 10 अगस्त 2026 को सीपीएस कैसल क्लब, प्रयागराज में वन डे मेकअप सेमिनार एवं ब्राइडल कॉम्पिटिशन का आयोजन होने वाला है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं को नई तकनीक से परिचित कराना तथा उनके कौशल को निखारना व उन्हें एक प्रभावशाली मंच उपलब्ध कराना है.
वन डे मेकअप सेमिनार व प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम की संयोजिका दिवांशी मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन एक प्रतियोगिता होने के साथ-साथ सीखने, नेटवर्किंग करने और अपने करियर को नई दिशा देने का सुनहरा अवसर है. संयोजिका दिवांशी मिश्रा ने प्रदेश के सभी मेकअप आर्टिस्ट्स, मॉडल्स, मेहंदी आर्टिस्ट्स तथा फैशन एवं ब्यूटी इंडस्ट्री में रुचि रखने वाले युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

इस भव्य कार्यक्रम में लखनऊ की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एवं एजुकेटर निधि श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाली हैं. वह सभी प्रतिभागियों को आधुनिक मेकअप तकनीकों, ब्राइडल लुक, स्किन प्रिपरेशन, प्रोफेशनल ग्रूमिंग तथा ब्यूटी इंडस्ट्री में सफल करियर बनाने के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताएंगी. दूसरे अतिथि के रूप में एडवोकेट एवं इवेंट डायरेक्टर अयूब खान भी शामिल होंगे. वे प्रतिभागियों को अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगे.

शानदार ब्यूटी सेमिनार का धमाकेदार आयोजन
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. जिनमें प्रतिभागी अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं और इस वन डे मेकअप सेमिनार के लिए पंजीकरण शुल्क 599 रु निर्धारित किया गया है. ब्राइडल कॉम्पिटिशन का शुल्क 2500 रु, मेहंदी प्रतियोगिता का शुल्क 1000 रु, किड्स मॉडलिंग का शुल्क 1000 रु, मॉडल रैंप वॉक का शुल्क 1500 रु तथा अवार्ड शो के लिए 2000 रु निर्धारित किए गए हैं. इस कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र लोकप्रिय सेलिब्रिटी आरजे एवं लाइव एंकर प्रदीप भारद्वाज शुक्ला होंगे, जो पूरे आयोजन का संचालन अपने खास अंदाज में करने वाले हैं. उनके मंच संचालन से कार्यक्रम में मनोरंजन और ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिल सकता है.

आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे सीखने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का मौका भी मिलेगा. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सर्टिफिकेट, अवॉर्ड एवं विशेष सम्मान दिए जाएंगे. संयोजिका दिवांशी मिश्रा ने आगे बताते हुए कहा कि आज के समय में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही प्रशिक्षित मेकअप आर्टिस्ट्स तथा मॉडल्स की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे समय में सेमिनार और प्रतियोगिताएं युवाओं को उद्योग की नई तकनीकों, ट्रेंड्स और प्रोफेशनल अवसरों से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने यह जानकारी दी कि कार्यक्रम में सीमित सीटें सीमित हैं इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते अपना पंजीकरण करा ले।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


