मॉडलिंग जगत में गोरखपुर की नारी शक्ति की मिसाल डेजी त्रिपाठी ने बढ़ाया मान

मॉडलिंग और फैशन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली डेजी त्रिपाठी को राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में सम्मानित किया गया. गोरखपुर जिले की प्रोफेशनल मॉडल डेजी त्रिपाठी को इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित कैलेंडर ऑफ दिवा और प्रोफेशनल मॉडल अवार्ड प्रदान किया गया. इस उपलब्धि के कारण उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

राजधानी लखनऊ में डेजी त्रिपाठी ने बिखेरा जलवा

डेजी त्रिपाठी ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि वह लंबे समय से मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और अपने मेहनत तथा प्रतिभा के बल पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. लखनऊ में गोल्डन ब्लॉसम में मल्लिका -ए- अवध द्वारा बॉलीवुड मेकअप सेमिनार का आयोजन कराया गया. जिसमें फैशन, मॉडलिंग, मेकअप और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना था. जब भी डेजी त्रिपाठी किसी फैशन शो, मॉडलिंग इवेंट या बॉलीवुड मंच पर अपनी प्रस्तुति देती हैं, तो दर्शकों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो जाता है.

लखनऊ की धरती पर आयोजित कार्यक्रम में टेलीविजन जगत की अभिनेत्री चाहत पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं. उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा चार गुना बढ़ गई. कार्यक्रम के दौरान डेजी त्रिपाठी ने रनवे मॉडल के रूप में अपनी शानदार प्रस्तुति दी. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर अपने हुनर और पेशेवर कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर आयोजकों ने उन्हें कैलेंडर ऑफ दिवा और प्रोफेशनल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया. डेजी त्रिपाठी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके भविष्य के लिए बेहद खास और प्रेरणादायक है. उनका कहना है कि सफलता पाने के लिए अभ्यास और सकारात्मक सोच आवश्यक है.

टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय के हाथों सम्मानित हुईं मॉडल डेजी त्रिपाठी

डेजी त्रिपाठी ने बताया कि कैलेंडर ऑफ दिवा एक ऐसा सम्मान है जो मॉडलिंग, फैशन, ग्लैमर और पर्सनालिटी आधारित कैलेंडर प्रोजेक्ट्स में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को प्रदान किया जाता है. यह अवार्ड न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी देता है. डेजी त्रिपाठी ने कहा कि मॉडलिंग उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. उन्होंने अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास किया. डेजी त्रिपाठी ने विशेष रूप से टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय का भी आभार जताया और कहा कि उनके हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है.

डेजी त्रिपाठी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की सफलता है, बल्कि गोरखपुर जिले और उत्तर प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है. उनके सम्मानित होने से प्रदेश की अन्य प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी. गोरखपुर की उभरती हुई मॉडल की सफलता आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. डेजी त्रिपाठी का मानना है कि यदि किसी व्यक्ति में प्रतिभा और मेहनत करने का जज्बा हो, तो वह किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top