देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में आयोजित पांच दिवसीय ‘समर फिएस्टा’ उत्साह और यादगार गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. छात्रों के विकास को ध्यान में रखते हुए इस विशेष समर कैंप में शिक्षा के साथ-साथ साहस, रचनात्मक, व्यहवार व अनुशासन का अनमोल अनुभव प्रदान किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को ऐसी गतिविधियों से जोड़ना था जिनसे छात्र छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकें.
राजधानी दिल्ली से आमंत्रित विशेषज्ञ टीम ने छात्रों को प्रशिक्षण दिया
डायरेक्टर अमरमणि पांडेय के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य पुस्तकिए शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि छात्रों में छिपी प्रतिभा और साहस को पहचान कर उसे निखारना है. विद्यालय में आयोजित होने वाले ऐसे का आयोजन छात्रों के व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं. विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना पांडेय ने समर कैंप की मुख्य उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में छात्रों को रचनात्मक, आत्मनिर्भर और व्यावहारिक बनाना भी बहुत ही आवश्यक है.

हमारे विद्यालय का समर कैंप छात्रों के लिए एक मंच प्रदान करता है जिसमें छात्र खेल-खेल में नई चीज़ें सीखते हैं और अपनी प्रतिभा को मंच पर खुलकर प्रदर्शित करते हैं. विद्यालय की एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक ने बताया कि विद्यालय में आयोजित समर कैंप की गतिविधियों को विशेष प्रकार से डिजाइन किया गया था ताकि बच्चे मनोरंजन के साथ-साथ जीवन उपयोगी कौशल भी सीख सकें. राजधानी दिल्ली से आमंत्रित विशेषज्ञ टीम ने छात्रों को में टीमवर्क, तकनीकी और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जिससे छात्रों में बौद्धिक एवं मानसिक विकास को एक नई दिशा मिली. वाइस प्रिंसिपल दिनेश पाठक ने बताया कि हमारा विद्यालय हमेशा छात्रों को सुरक्षित व अनुशासित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध रहता है.
कल्पना शक्ति और रचनात्मकता को नया आयाम मिला
समर कैंप ने छात्रों की छुट्टियों को न केवल मनोरंजन बनाया बल्कि उन्हें उत्साह, ऊर्जा और विश्वास से भर दिया. अंतिम दिन समर फिएस्टा में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला. दिल्ली से आई विशेष एडवेंचर टीम के मार्गदर्शन में छात्रों ने रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लिया. एडवेंचर जोन के अंतर्गत छात्रों ने जिप लाइन, वर्मा ब्रिज, मोगली वॉक, टायर वॉक, कमांडो क्रावल में छात्रों ने भरपूर आनंद लिया. समर कैंप के अंतर्गत आने वाले स्पोर्ट्स और फन गतिविधियों में छात्रों ने आर्चरी, हिप्पिती होप रेस, बॉडी जोरब और पुल डांस ने छात्रों के मनोरंजन को बढ़ा दिया. इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना और खेल भावना का विकास हुआ. फायरलैस कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, आउटडोर थिएटर गतिविधियों से छात्रों में कल्पना शक्ति और रचनात्मकता को नया आयाम मिला.

पांच दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शिक्षकों और स्टाफ ने विशेष योगदान दिया. समर कैंप के आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने में नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, संजू सिंह, ऋचिका सिंह, आराध्या सिंह, अयाज अहमद, अभिषेक वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रिया पाण्डे, रश्मि शुक्ला, प्रीति मिश्रा, आफताब शेख, नंदिनी गाडिया, अभिनव प्रजापति ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहे हैं. विद्यालय परिवार का यह प्रयास निश्चित रूप से छात्रों में विकास की भावना विकसित करेगा।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


