बस्ती क्षेत्र का प्रतिष्ठित विद्यालय देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में समर कैंप 2026 के आयोजन का आज चौथा दिन है जिसमें बच्चों को उत्साह, ज्ञान और मनोरंजन के माध्यम से विकसित किया जा रहा है. पूरा दिन विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों में नजर आया. विद्यालय प्रशासन के द्वारा आयोजित गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
समर कैंप के दौरान छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास
चौथे दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव और सामाजिक ज्ञान प्रदान करना था ताकि उनका छोटी सी उम्र में ही विकास हो सके. समर कैंप के चौथे दिवस की शुरुआत मॉर्निंग सेशन के साथ शुरू हुई और बच्चों का स्वागत किया गया. इसके बाद बच्चों को अलग-अलग समूह में विभाजित कर विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया. बच्चों ने सबसे पहले साइंस पार्क गतिविधि में भाग लिया. इसके अंतर्गत बच्चों ने खुले वातावरण में विज्ञान से जुड़े रोचक प्रयोगों को करीब से देखा और समझा. शिक्षकों ने सरल और मनोरंजक तरीकों से विज्ञान के सिद्धांतों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी.

कई छात्रों ने विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे और कई अन्य जानकारियां भी प्राप्त की. इस गतिविधि से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा मिला. इसके बाद सैंड प्ले गतिविधि में बच्चों ने रेत के माध्यम से घर, किले और कलात्मक डिजाइन जैसे विभिन्न आकृतियां बनाई, जिसको देखकर अध्यापक भी प्रभावित नजर आए. इन गतिविधियों से छात्रों को खेल-खेल में कल्पना शक्ति और रचनात्मक सोच का विकास हो रहा है. इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने ग्रुप में मिलकर कार्य करना सीखा. नॉन फायर कुकिंग चौथे दिवस की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गतिविधि रही. इस गतिविधि में छात्रों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सिखा.
समर कैंप से छात्रों के भविष्य को नई दिशा
बच्चों ने काफी उत्साह और खुशी के साथ इन सभी गतिविधियों में भाग लिया. बच्चों ने अपने हाथों से बने हुए व्यंजन को दोस्तों और शिक्षकों को खिलाया जिससे पूरे माहौल में खुशी छा गई. छात्रों के लिए यह सभी गतिविधियां केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि उनमें आत्मविश्वास की भावना विकासित कराने के लिए कराई गई. इसके बाद परिसर में एडवेंचर वाक का आयोजन किया गया. ‘मोगली वाक’ और ‘टायर वाक’ से बच्चों में साहस व संतुलन बनाना सीखा. खेल गतिविधियों में बच्चों ने यह सीखा कि कठिन समय में संकटों का सामना धैर्य और आत्मविश्वास के साथ किस प्रकार किया जाता है.

छात्रों ने पूरे जोश के साथ एक के बाद एक चुनौतियों को पूरा किया. बच्चों में विकास को बढ़ावा देने के लिए ऑडियो लिंक लर्निंग और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके माध्यम से बच्चों ने रोचक जानकारियां प्राप्त की. इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में प्रतिस्पर्धा का माहौल देखा गया. दिन भर चली तरह-तरह की प्रतियोगिता और गतिविधियों के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी गतिविधियों से प्राप्त सम्मान छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें आगे बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा.।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


