बस्ती शहर के फुतहिया चौराहा स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप 2026 का आयोजन होने जा रहा है. जो आगामी 28 मई से 4 जून तक लगातार विद्यालय में आयोजित किया जाएगा. कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी छात्रों के लिए खुला रहेगा और सुबह 7:00 से 10:30 बजे तक विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजन गतिविधियां चलाई जाएंगी.
छात्रों को कला, रचनात्मक अनुभवों से जोड़ने का उद्देश्य
इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में गर्मी की छुट्टियों को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए उन्हें नयी सीख, कला, आत्मविश्वास और रचनात्मक अनुभवों से जोड़ना है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए समर कैंप का आयोजन किया गया है ताकि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास गति मिल सके और छात्र आगे बढ़ सके. विद्यालय परिवार के द्वारा जारी संदेश में यह कहा गया है कि ‘हमारे समर कैंप में शामिल हो और मजेदार एवं रोमांचक गतिविधियों से शानदार यात्रा का हिस्सा बने’ छात्रों के व्यक्तिगत विकास के लिए केवल किताब आधारित शिक्षा पर्याप्त नहीं होती बल्कि उन्हें रचनात्मक, कल्पनात्मक और अन्य व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ना बहुत ही आवश्यक है.

विद्यालय में आयोजित होने वाले समर कैंप में छात्रों को अनेक प्रकार के रोचक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. जिसमें storytelling से बच्चों में कल्पनाशीलता और बोलने की कला को विकसित कराया जाएगा. पेंटिंग, आर्ट व क्राफ्ट के माध्यम से छात्रों में रचनात्मक क्षमता को निखारा जाएगा। छात्रों में मानसिक विकास के लिए ब्राइटर माइंड और वैदिक मैथमेटिक्स गतिविधियों को शामिल किया गया है. तरह-तरह की गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में एकाग्रता, स्मरण शक्ति और गणितीय कौशल क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा.
समर कैंप बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए बेहद उपयोगी
आज के समय में इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए बेहद उपयोगी माने जा रहे हैं. इसके अलावा छात्रों में शारीरिक स्वास्थ्य और उनके फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मेडिटेशन, योगा और जुम्बा सत्र आयोजित की जाएगी. योगा व मेडिटेशन के द्वारा मानसिक शांति और आत्मनियंत्रण की कला सिखाई जाएगी जबकि जुम्बा के माध्यम से ऊर्जा, उत्साह और फिटनेस के आनंद का अनुभव किया जाएगा. समर कैंप में संगीत और कला में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट एवं म्यूजिक एंड डांस का आयोजन किया जाएगा. जिसमें छात्रों को संगीत के बारे में जानकारियां दी जाएंगी. इसके साथ ही डांस गतिविधि छात्रों के आत्मविश्वास और उनकी क्षमता को मंच पर मजबूत बनाएगी. क्ले वर्क और वाल हैंगिंग जैसी गतिविधियां भी समर कैंप में आयोजित की जाएंगी

जिसके अंतर्गत छात्रों में हस्तकला और कलात्मक सोच कौशल को बढ़ावा मिलेगा. हैंडराइटिंग सत्र के द्वारा छात्रों की लिखावट को सुंदर और प्रभावशाली बनाने पर भी जोर दिया जाएगा. साइंस एक्टिविटी विशेष रूप से समर कैंप के आकर्षण का केंद्र होगी क्योंकि इसमें विज्ञान में रुचि रखने वाली छात्रों के लिए रोचक प्रयोगों और सरल वैज्ञानिक तथ्यों के द्वारा विज्ञान को आसान तरीके से समझाया जाएगा. विद्यालय में आयोजित होने वाला यह समर कैंप छात्रों के लिए एक सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण माना जा रहा है जिसमें छात्र हिस्सा लेकर अपने आप को बेहतर बना सकेंगे. विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों से छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए इस समर कैंप में प्रतिभाग करने की अपील की ताकि बच्चे छुट्टियों का सदुपयोग करें और नई चीज़ें सीख सकें।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


