जानिए कौन हैं रानी श्रीवास्तव, जिनकी सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर बन रही मिसाल.

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने लाखों लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान किया है, इसी मंच का सकारात्मक उपयोग करते हुए रानी श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत, लगन और विश्वास के बल पर सफलता की नई कहानी लिखी है. एक सफल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, मॉडल कोरियोग्राफर और ब्यूटी क्वीन के रूप में उन्होंने न केवल अपनी एक अलग पहचान बनाई है बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का मंत्र भी बनी है.

लाखों युवाओं और महिलाओं की प्रेरणा बनीं रानी श्रीवास्तव

रानी श्रीवास्तव ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में मॉडलिंग और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में पहली बार कदम रखा. शुरुआत आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हर चुनौती को अवसर में बदलने का संकल्प लिया. अपनी निरंतर मेहनत और सीखने की इच्छा के कारण उन्होंने बहुत कम समय में सोशल मीडिया और फैशन इंडस्ट्री में एक मजबूत मुकाम हासिल किया है. कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में आने से पहले रानी श्रीवास्तव ने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने कई प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया और अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व के दम पर अनेक सम्मानजनक खिताब अपने नाम किए. इनमें मिस यूपी और राष्ट्रीय स्तर पर मिस दिवा क्वीन जैसे प्रतिष्ठित खिताब शामिल हैं.

इसके अतिरिक्त उन्होंने कोरियोग्राफर के रूप में भी कई मंचों पर अपनी सेवाएँ दी हैं, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय मिलता है. रानी श्रीवास्तव का डिजिटल सफर Tik Tok और Likee जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्म से शुरू हुआ. Tik Tok जैसे बड़े प्लेटफार्म पर उन्होंने लगभग 5 लाख फॉलोअर्स का बड़ा समुदाय तैयार किया और Likee पर उनके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स रहे. प्लेटफ़ॉर्म्स के बंद होने के बाद कई क्रिएटर्स ने अपना आत्मविश्वास खो दिया, लेकिन रानी श्रीवास्तव ने हार नहीं मानी. बदलते समय के साथ उन्होंने खुद को ढाला और भारतीय शॉर्ट वीडियो प्लेटफ़ॉर्म्स पर अपनी नई शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने उन्होंने Moj, Josh, Rizzle सहित लगभग सभी प्रमुख भारतीय ऐप्स पर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया. विशेष रूप से Moj पर उनके 2.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं.

संघर्षों से नहीं हारीं रानी, आज लाखों युवाओं के लिए हैं उम्मीद की किरण

उनके फैशन, फिटनेस, बॉलीवुड डांस और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया. उनकी सकारात्मक सोच और लगातार बेहतर करने की चाह ने उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है. आज के समय में उनके इंस्टाग्राम पर पर 3.7 मिलियन (37 लाख) से अधिक फॉलोअर्स उन्हें फॉलो करते हैं. अगर आप चाहे तो इनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल @raniluvsri विजिट कर सकते हैं. वह अपने दर्शकों के साथ न केवल मनोरंजन कंटेंट को साझा करती है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, मेहनत और आत्मनिर्भरता का संदेश देती है. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके वीडियो लाखों लोगों पर पहुंचती है और बड़ी संख्या में लोग हमें पसंद करते हैं.

रानी श्रीवास्तव की उपलब्धियाँ केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने अब तक 500 से अधिक फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष आयोजनों में सेलिब्रिटी गेस्ट, जूरी मेंबर और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो चुकी हैं. उन्होंने लखनऊ सहित देश के कई शहरों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है. मंच पर उनका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करता है. आज रानी श्रीवास्तव केवल एक सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं बल्कि वह संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता की जीवंत मिसाल बन चुकी हैं. उनकी कहानी यह साबित करती है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत के साथ हर सपना साकार किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top