जानिए मेकअप, मॉडलिंग और ग्लैमर का संगम में किस प्रतिभागी ने जीता सबका दिल

NEW TREND MAKEUP STUDIO AND ACADEMY द्वारा आयोजित वन डे मेकअप सेमिनार – सीज़न 3 का आयोजन लखनऊ में अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम मेकअप, फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ. कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल्स, छात्र-छात्राओं एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सहभागिता कर इसे यादगार बना दिया.

एक दिन, एक मंच और कई सपनों के साथ दिखा उत्साह

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को मेकअप इंडस्ट्री की बारीकियों से अवगत कराना और उन्हें आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था. पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, रचनात्मकता और सीखने का अद्भुत संगम देखने को मिला. प्रतिभागियों ने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, ग्लोबल एजुकेटर एवं इवेंट ऑर्गेनाइज़र निधि श्रीवास्तव थी, जिन्होंने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से पूरे आयोजन को विशेष बना दिया. मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुकीं निधि श्रीवास्तव ने कहा कि मेकअप केवल किसी व्यक्ति के चेहरे को सुंदर बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह उसके व्यक्तित्व को निखारने की एक कला है.

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर एक अलग खूबसूरती होती है और एक मेकअप आर्टिस्ट का कार्य उस खूबसूरती को निखारकर सामने लाना है. अगर आपके पास जुनून, मेहनत और सीखने की इच्छा है तो इस क्षेत्र में सफलता की असीम संभावनाएं हैं. निधि श्रीवास्तव के सहज और विनम्र व्यक्तित्व ने प्रतिभागियों का दिल जीत लिया. उन्होंने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और उनके अनुभवों और सफलता की कहानियों ने उपस्थित युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया.

सेमिनार में कई युवाओं को मिला करियर का नया रास्ता

कार्यक्रम के दौरान लाइव मेकअप डेमो, ट्रेंडिंग मेकअप तकनीकों और ब्यूटी इंडस्ट्री में उपलब्ध अवसरों पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रतिभागियों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इस अवसर पर लकी हेयर आर्टिस्ट, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट ऋषभ तथा मेकअप आर्टिस्ट सपना जायसवाल की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए. इन सभी विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करते हुए इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया.

लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूजा (लखनऊ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. स्नेहा ने द्वितीय के स्थान प्राप्त किया. प्रीति दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा प्रियंका कमल (कानपुर), रूशाली राव (कानपुर), ऊषा (अमेठी), प्रियंका मिश्रा (लखनऊ), सानिया भानु और पूनम ओझा ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, गुडी बैग, लंच और हाइ-टी प्रदान की गई. कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजको ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अपने हुनर को निखारने का एक शानदार अवसर मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top