हर महान सफलता के पीछे अनगिनत संघर्ष छिपे होते हैं – प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सुनीता जायसवाल

कुछ कहानियां सिर्फ सफलता की ही नहीं होतीं है बल्कि उन अनगिनत आंसुओं, त्याग, संघर्ष और हिम्मत की भी होती हैं, जिन्हें दुनिया अक्सर देख नहीं पाती है. बाहर से जो सफलता हमें दिखाई देती है उसके पीछे कई सालों का दर्द, अकेलापन और लगातार की गई मेहनत छिपी होती है. ऐसी ही एक कहानी सुनीता जायसवाल की है जिनका सपना 19 जुलाई को साकार होने वाला है. 19 जुलाई को क्रिसेंट मॉल में उनका नए मेकअप स्टूडियो का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है.

आंसु और मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

आज जब लोग उनके आधुनिक और खूबसूरत स्टूडियो को देखेंगे सब लोग यही सोचेंगे कि सुनीता जायसवाल के सफर की शुरुआत केवल एक कुर्सी, एक छोटे आईने और 50-60 रूपए के समान से हुई थी. बचपन से ही सुनीता जायसवाल को मेकअप और ब्यूटी के क्षेत्र में गहरी रुचि थी. उस समय ब्यूटी पार्लर का दौर था, तब उस जमाने में मेकअप स्टूडियो जैसी कोई सोच भी नहीं थी लेकिन उनके मन में एक सपना था कि एक दिन वह इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएंगी. शादी के बाद जिंदगी उनकी जीवन और भी कठिन समय में बीता.

दो छोटे-छोटे बच्चों की जिम्मेदारी, घर का खर्च और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने कभी अपने सपने को मरने नहीं दिया.जब बच्चे स्कूल चले जाते, तब घर के सन्नाटे में वह सोचती थीं कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना है. उनका संघर्ष सिर्फ पैसों का ही नहीं था बल्कि समाज की सोच का भी था. लोगों के प्रतिदिन ताने सुनने पड़ते थे. कई लोगों ने कहा कि घर बैठी औरत क्या करगी? लेकिन सुनीता जायसवाल ने प्रतिक्रिया शब्दों से नहीं बल्कि अपने काम से दिया. दिन-रात लगातार मेहनत की. नई-नई तकनीकें सीखीं, खुद को लगातार बेहतर बनाया और हर मुश्किल का डटकर सामना किया.

सपना छोटे ही सही लेकिन हौसला बड़ा होना चाहिए

धीरे-धीरे उनके काम की पहचान बनने लगी. घर से शुरू हुआ यह सफर साहू कटरा तक पहुंचा और अब क्रिसेंट मॉल में उनका अपना बड़ा मेकअप स्टूडियो तैयार हो चुका है. यह सिर्फ एक नया स्टूडियो नहीं है बल्कि 15 वर्षों की मेहनत, त्याग, धैर्य और विश्वास का परिणाम है. सुनीता जायसवाल अपनी सफलता का पूरा श्रेय ईश्वर की कृपा और अपने लगातार किए गए परिश्रम को देती हैं और वह कहती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी. कई बार हालात ने हार मानने पर मजबूर कर दिया लेकिन भगवान पर भरोसा और मेहनत ने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी. अगर इंसान ईमानदारी, मेहनत और लगन से अपने सपनों के पीछे चलता रहे और लगातार प्रयास करता रहे तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. हर कठिनाई एक दिन सफलता की नींव बन जाती है.

अब सुनीता जायसवाल इस खुशी के पल को अकेले नहीं जीना चाहतीं. इसलिए उन्होंने अपने सभी दोस्तों, परिवार और शहरवासियों को दिल से आमंत्रित करती हैं कि 19 जुलाई को क्रिसेंट मॉल में आयोजित उनके नए मेकअप स्टूडियो के उद्घाटन समारोह में जरूर पहुंचे. आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके नए स्टूडियो के लिए सबसे बड़ा सम्मान होंगा. सुनीता जायसवाल का नया स्टूडियो उद्घाटन सिर्फ एक स्टूडियो का उद्घाटन नहीं है बल्कि एक ऐसी महिला की जीत का उत्सव है जिसने अपनी परिस्थितियों के आगे झुकने के बजाय उससे लड़ना चुना. उन्होंने हमेशा अपने हर दर्द को अपनी ताकत बनाया और यह साबित कर दिया कि सपने उन्हीं के पूरे होते हैं जो उन्हें सच करने का साहस रखता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top