देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में समर कैंप का रंगारंग शुभारंभ – अमरमणि पांडेय

देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों को ज्ञान, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से एक भव्य समर कैंप का आयोजन किया गया. विद्यालय के बच्चों ने कैंप के माध्यम से पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया. पूरा विद्यालय बच्चों की हंसी, संगीत, कला और खेल जैसी गतिविधियों से गुलजार नजर आया.

समर कैंप में शिक्षा के साथ मनोरंजन का संदेश

इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारना और उनके व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देना था. समर कैंप का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अमरमणि पांडेय के द्वारा किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा देने के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास से भी जोड़ना बहुत आवश्यक है. इस सोच के साथ हमारा विद्यालय हर साल समर कैंप का आयोजन करता है ताकि सभी बच्चे अपनी रुचि के अनुसार तरह-तरह की गतिविधियों को सीख सकें.

आयोजित कैंप के दौरान छात्रों के लिए डांस, म्यूजिक, आर्ट, क्राफ्ट, योग, खेलकूद, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्पोकन इंग्लिश, पेंटिंग व अभिनय तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया है. कई छात्रों ने रंग बिरंगी पेंटिंग बनाकर अपनी कल्पना शक्ति का परिचय दिया है वहीं दूसरी ओर छात्रों ने डांस और संगीत कला के प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया. छोटे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खूब तालियां बटोरी. इस समर कैंप में योग एवं फिटनेस सत्र का भी ध्यान दिया गया. प्रशिक्षकों ने छात्रो को स्वस्थ जीवनशैली, रोजाना व्यायाम और मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

रचनात्मक गतिविधियों से गूंज उठा पूरा विद्यालय परिसर

छात्रों ने योगासन और ध्यान का अभ्यास करके सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया और खेल जगत की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में ग्रुप, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया. विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को कई रचनात्मक कार्यों से जोड़ा और आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधियों में बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाना सीखा. इस कैंप के दौरान छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की शिक्षा दी गई. स्पोकन इंग्लिश और पब्लिक स्पीकिंग सत्र में बच्चों को उच्चारण, प्रभावी वार्तालाप और मंच संचालन की बारिकियां सिखाई गई. इस कैंप में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी काफी उत्साहित दिखाई दिए.

अभिभावकों ने समर कैंप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम बच्चों की मानसिक और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सोशल मीडिया, मोबाइल और टीवी से दूर रहकर बच्चे जब रचनात्मक गतिविधियों को अपनाते हैं तो उनकी सोच और विश्वास काफी मजबूत हो जाते हैं. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों का विकास बेहद जरूरी है क्योंकि विकास के माध्यम से विद्यार्थियों को नई चीज़ सीखने, खुद की प्रतिभा को पहचानने में मदद मिलती है. हमारा विद्यालय परिवार हमेशा बच्चों के बेहतर भविष्य और उत्तम शिक्षा के लिए प्रयासरत रहेगा. समर कैंप कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय का वातावरण रचनात्मकता से भरा हुआ दिखाई दिया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top