जिम्मेदारियों को निभाते हुए सफलता की नई मिसाल कायम कर रही मुस्कान गुप्ता

आज के समय में जहां युवा एक ही क्षेत्र में अपने आपको स्थापित करने के लिए संघर्ष करते हैं वहीं पूर्वांचल की उभरती प्रतिभा मुस्कान गुप्ता एक ही साथ तीन अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते हुए समाज में नयी मिसाल कायम कर चुकी है. पेशे से शिक्षिका, डांस कोरियोग्राफर व मंच संचालन में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मुस्कान गुप्ता ने संघर्ष, मेहनत और सपनों की कहानी साझा करते हुए बताया कि एक साथ तीन कामों को संभालना आसान नहीं है.

शिक्षा, डांस और मंच संचालन क्षेत्र में एक अलग चमक

गोरखपुर की रहने वाली मुस्कान गुप्ता ने मीडिया से साक्षात्कार के दौरान बताया कि उनके दिनचर्या बेहद व्यस्त रहती है. सुबह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी, दिन में डांस उसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना और और शाम को विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंच संचालन करना ही उनके जीवन का हिस्सा बन चुका है. उन्होंने आगे बताया कि इन सभी जिम्मेदारियों को एक साथ निभाना चुनौतीपुर्ण कार्य हैं. मेहनत और समय प्रबंधन के बल पर वह हर एक काम को पूरे निष्ठा और लगन से पूरा करने का प्रयास करती हैं. डांस उनके लिए केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि एक कला और जुनून है.

बचपन से ही उन्हें डांस करने का शौक था और कई कार्यक्रमों में वह डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करती थी. उनकी इस प्रतिभा को देखकर परिवार के लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. यही वजह है कि आज वह न केवल एक सफल डांस कोरियोग्राफर है बल्कि मंच संचालन के क्षेत्र में भी एक अलग पहचान बना चुकी है. एक महिला के लिए कई सारी जिम्मेदारियो को एक साथ उठाकर चलना आसान नहीं होता है. समय का अभाव, मानसिक प्रेशर और लगता काम करते रहना कई बार थकान दे देता है लेकिन जब लक्ष्य बड़ा हो तो कठिनाइयां भी छोटी और आसान लगने लगते हैं.

प्रतिभा के बल पर सपनों को दिया नयी पहचान

मुस्कान गुप्ता ने आगे बताया कि टीचर, कोरियोग्राफर और एंकर तीनों ही जिम्मेदारी वाले काम है और इसमें समय की पाबंदी और अनुशासन बहुत जरूरी होता है. जीवन में सफलता पाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना बहुत ही आवश्यक है. आज के समय में लोग समस्याओं से डर कर पीछे हट जाते हैं और जो लोग ऐसा करते हैं वह कभी भी अपने मंजिल तक नहीं पहुंच पाते हैं. लगातार प्रयास, संघर्ष ही एक इंसान को मजबूत बनाता है और सफलता का रास्ता तैयार करता है. युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के अंदर प्रतिभा हैं तो उसे निखारने के लिए मेहनत और धैर्य बहुत जरूरी है. परिवार का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी मां नीलम गुप्ता और बड़े भाई सौरभ कुमार हर कदम पर उनका साथ दिया.

कार्यक्रम शहर के अंदर हो या बाहर, परंतु परिवार के लोगों ने हमेशा उनके साथ दिया. परिवार के सहयोग से ही आज मुझे अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता मिली है. आज की बेटियां हर एक क्षेत्र में अपना पहचान लहरा रही है. अंतरिक्ष से लेकर खेल जगत तक, शिक्षा, विज्ञान, कला और राजनीति की गलियों तक बेटियों ने नेतृत्व संभाला है. आज के माता-पिता को सोच बदलना होगा और अपनी बेटियों की प्रतिभा को पहचानना होगा तभी एक बेटी सशक्त रूप से आगे बढ़ सकती है. अंत में मुस्कान गुप्ता ने कहा कि जब तक हमें परिवार, समाज और गुरुजनों का आशीर्वाद ना मिले तब तक हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते. सफलता पाने के लिए अपनों का साथ और आशीर्वाद बहुत ही जरूरी होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top