बस्ती जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. पूरा विद्यालय रंग-बिरंगी सजावट, बच्चों की मुस्कान और उमंगता के माहौल में डूबा हुआ नजर आया. स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या अर्चना पाठक के नेतृत्व में पूरे विद्यालय परिवार ने केक काटकर स्थापना दिवस का शानदार उत्सव मनाया.
पूरे विद्यालय परीसर में दिखा जश्न का माहौल
विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत व सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुई. इसके बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. सभी लोगों ने विद्यालय की प्रगति, सुनहरे भविष्य और विद्यार्थियों की सफलता की मंगल कामना की. विद्यालय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था जिससे पूरा विद्यालय क्षेत्र उत्सवमय दिखाई दे रहा था. सभी छात्रों के चेहरे पर खुशी और उमंग साफ-साफ झलक रही थी. प्रधानाचार्या अर्चना पाठक ने स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय की पिछले एक वर्ष की यात्रा को याद करते हुए कहा कि एकेडमिक ग्लोबल स्कूल ने हमेशा शिक्षा अनुशासन व संस्कारों को पहली प्राथमिकता दी है.

विद्यालय केवल शिक्षा देने का भवन नहीं होता बल्कि छात्रों के विकास का मंच होता है. यहां पर छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारियों की भी सीख दी जाती है. उन्होंने आगे विद्यालय की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि हमारे शिक्षकों की मेहनत, माता-पिता का सहयोग और विद्यार्थियों के परिश्रम से इस विद्यालय को एक नई पहचान दी है. आज का यह स्थापना दिवस केवल उत्सव मात्र नहीं बल्कि विद्यालय के उपलब्धियों, संघर्षों और सफलताओं की पहचान है. टीमवर्क और समर्पण के बिना किसी भी संस्थान की सफलता संभव नहीं हो सकती है.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन
स्थापना दिवस समारोह के दौरान छात्रों ने इस खास मौके पर गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया. छात्रों के रंगारंग कार्यक्रमों को देखकर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया. विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को स्थापना दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे इस संस्था का स्थापना दिवस आप लोगों की मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों की कहानी को दर्शाता है. हमें अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करना चाहिए.

इस समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि एकेडमिक ग्लोबल स्कूल ने शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में विकास पर भी भरपुर जोर दिया है. संस्था में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नैतिक एवं सामाजिक शिक्षा को भी बराबर महत्व दिया जाता है जिससे छात्रों में आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है. इस समारोह के अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने मिलकर विद्यालय की प्रगति और सफलता की कामना की. पूरे समारोह में उत्साह का वातावरण देखने को मिला और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया. स्थापना दिवस का यह समारोह विद्यालय परिवार व छात्रों के लिए यादगार बन गया जिससे सभी लोगों के मन में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


