यूनिक साइंस एकेडमी के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास – संतोष कुमार श्रीवास्तव

बस्ती रोता चौराहा, ब्लॉक रोड स्थित यूनिक साइंस एकेडमी के द्वारा संचालित यूनिक क्लासेस ने छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है. विद्यालय की व्यवस्था और यूनिक क्लासेस की वजह से आज विद्यालय का हर एक छात्र अपने विद्यालय पर गर्व कर रहा है. विद्यालय के छात्रों ने परीक्षा में आज साधारण प्रदर्शन करके विद्यालय का मान पूरे बस्ती जनपद में बढाया है. विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय की पहचान को एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है.

यूनिक क्लासेस का जलवा, बढ़ाया विद्यालय का मान

विद्यालय के निर्देशक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने न्यूज़ ऑफ नेशन की टीम से बातचीत करने के दौरान बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम पूरे जनपद में बढ़ाया है. यह शानदार प्रदर्शन पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. विद्यालय के द्वारा दिया हुआ छात्रों को सही मार्गदर्शन ही छात्रों की सफलता का मुख्य कारण है इतना ही नहीं बल्कि छात्रों ने अपने अनुशासन और मेहनत, ईमानदारी से परीक्षा में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. हमारे विद्यालय की छात्रा अंशिका बरनवाल ने 98.8% अंक प्राप्त करके पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. दिव्यांश श्रीवास्तव ने 98.4% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा हमारे विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है.

उनके नाम सिंधुजा (97.2%), सिया दुबे (97%), आयुष गौतम (96.6%), शुभम गुप्ता (96%), यश वर्मा (96%) और अनादि (95.6%) ने शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया. विद्यालय में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को पहले से भी अधिक मजबूत कर दिया है उन छात्रों के नाम अर्पित श्रीवास्तव (95%), अर्पित उदय (95%), श्रीश कुमार चौहान (94.6%), आलोक राज (93.8%), शिवा चौधरी (93.6%), मनाल फातिमा (93%), अनुज कुमार (93%), शशि (92.8%), सुमित दुबे (92.4%), आकांक्षा श्रीवास्तव (92.2%), आशुतोष वर्मा (92%), शनि कुमार (92%), शिवांशु चौरसिया (92%), अयांश श्रीवास्तव (91.8%), अनुष्का गोस्वामी (91.4%), ईशा (91%), प्राची यादव (90.8%) और आकांक्षा चौधरी (90.6%) जैसे छात्र शामिल है. इन सभी छात्रों की मेहनत से आज विद्यालय को समाज में एक नई पहचान मिली है.

परिश्रम और सही मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण

विद्यालय के निर्देशक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने इस शुभ अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया और कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत का परिणाम के साथ-साथ शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है. विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज का यह दिन छात्रों के प्रति शिक्षकों के अथक प्रयास और मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है. हमारे विद्यालय के अनुभवी शिक्षक और शिक्षिकाएं हैं. अर्चना मैम , श्वेता मैम, शालिनी मैम, प्रमोद सर, उधव सर , राहुल सर , सुहैल सर, गौरव सर, अभिरूप सर, शिवम सर, विष्णु सर, अमृत सर, सुभाष सर , विशाल सर तथा अन्य लोगों के प्रयासों की सराहना की.

इन शिक्षकों की मेहनत और समर्पण हीं आज सभी विद्यार्थियों को सफलता का नया रास्ता दिखाया है. विद्यार्थियों के शानदार उपलब्धि में अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी लोगों का विद्यालय के प्रति विश्वास, सहयोग और त्याग ने ही छात्रों के सपनों को साकार करने में विशेष भूमिका निभाई है. जब छात्रों को माता-पिता और गुरु का मार्गदर्शन मिलता है तभी छात्रों को निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है. विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों से अपील की और कहा कि अपने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए ‘यूनिक परिवार’ से जुड़े रहे और बेहतर शिक्षा एवं सही मार्गदर्शन का अवसर प्राप्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top