90% से अधिक अंक प्राप्त कर सफल छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान – अनूप खरे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के द्वारा छात्रों के परिणाम पत्र की घोषणा की गई. इसी क्रम में बस्ती मालवीय रोड स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में आज कक्षा दसवीं के छात्रों का परिणाम पत्र आते ही पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया. छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया. विद्यालय के कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करके यह प्रमाणित कर दिया कि कड़ी मेहनत ,लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त होती है.

शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोंटेसरी स्कूल का जलवा

प्रबंधक अनूप खरे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया. जैसे ही परिणाम पत्र की घोषणा हुई तैसे ही पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण बन गया. विद्यालय के सभी छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही थी. छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के इस सफलता पर गर्व महसूस किया. सिटी मोंटेसरी स्कूल के छात्रों ने न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि पूरे बस्ती क्षेत्र के लिए एक मिसाल कायम किया है. विद्यालय में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी भी छात्र-छात्राओं के नाम क्रमशः दीपिका काडू, शिवा पांडे, सुकृति मिश्रा, स्वर त्रिपाठी, प्रशांत चौधरी, अनु दुबे, रुद्र प्रताप सिंह, आराध्या पांडे, आकृति वर्मा, हर्षवर्धन पांडे, अर्णव गौतम, दीपिका यादव व अन्य छात्र मुख्य रूप से शामिल है.

इन सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, लगन और प्रयास के बल पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इन छात्रों के अथक प्रयासों ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया है ताकि वे सभी छात्र भी अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरे निष्ठा व समर्पण से प्रयास करें. सिटी मोंटेसरी स्कूल के प्रबंधक अनूप खरे ने सभी सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों के बीच उत्सव मनाया. उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के छात्रों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और ईमानदारी का परिणाम है. इतना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों की इस सफलता में शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों की सहयोग की विशेष भूमिका है.

छात्रों ने जिला स्तर पर लहराया सफलता का परचम

हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अच्छे अंक से पास करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना है ताकि हमारे छात्र भविष्य में अपने राष्ट्र के लिए एक जिम्मेदार और सफल नागरिक बन सके. विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने सभी सफल छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों का यह परिणाम विद्यालय के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के अथक प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है. आज का परिणाम छात्रों के सफलता की शुरुआत है अगर छात्रों ने आगे भी इसी प्रकार मेहनत की तो निश्चित ही उनका भविष्य नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा.

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण संध्या त्रिपाठी, सुषमा श्रीवास्तव, श्री राम यादव, विमला सिंह, शशिकला सिंह, स्मिता अस्थाना, दानिश रजा, सूरज श्रीवास्तव और संतोष पांडे तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे. विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के सफलता की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि छात्रों के इस परिणाम के पीछे उनकी मेहनत और परीक्षा के प्रति विशेष तैयारी व कक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी उनकी सफलता का मुख्य कारण है. बस्ती जनपद में श्री मोंटेसरी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जाना माना जाता है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तिगत विकास का विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top