गोरखपुर जिले के नई बाजार चोरी-चोरा क्षेत्र में स्थित प्रियंका ब्यूटी सैलून एंड एकैडमी की संचालिका प्रियंका जायसवाल आज मेकअप के क्षेत्र में एक जाना माना नाम बना चुकी है. प्रियंका जायसवाल ने अपनी प्रतिभा, हुनर, मेहनत और ईमानदारी के दम पर मेकअप के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है. उन्हें मेकअप के क्षेत्र में आए हुए करीब 10 वर्ष बीत चुके हैं. उनका अनुभव ही आज मेकअप के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है.
कार्यक्रम के लाइव स्टेज पर दिए मेकअप के खास टिप्स
प्रियंका जायसवाल ने न्यूज़ ऑफ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि मुझे शुरू से ही ब्यूटी एंड मेकअप के क्षेत्र में गहरी और प्रभावी रुचि थी और उन्होंने अपनी इस रुचि में अपने भविष्य को देखा. उन्होंने अपने जुनून को पेशे में बदलने के लिए गोवा जाकर प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स सिखा. गोवा में उन्होंने मेकअप से संबंधित आधुनिक तकनीकी और ट्रेंड्स को भी सीखा. इसके कुछ वर्षों बाद उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर गोरखपुर में अपने “प्रियंका ब्यूटी सैलून एंड एकैडमी” की स्थापना की जो आज पूरे गोरखपुर जनपद में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है.

लगभग 10 वर्षों के अनुभव के साथ आज प्रियंका जायसवाल न केवल एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है बल्कि सैकड़ों लोगों को प्रशिक्षित करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है. अभी जल्दी देवरिया जिले के रुद्रपुर में आयोजित अंजलि सेमिनार में प्रियंका जायसवाल ने अपने प्रतिभा के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. रुद्रपुर का यह भव्य कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया था जिसमें कई गणमान्य अतिथियों का आगमन हुआ. इस कार्यक्रम में मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्रीज क्षेत्र से जुड़े हजारों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. यह सभी छात्र कुछ नया सीखने और अपने प्रतिभा को दिखाने के उद्देश्य से वहां पर पहुंचे थे. इस सेमिनार में प्रियंका जायसवाल ने लाइव स्टेज पर मेकअप टिप्स एवं ट्रिक्स का विशेष क्लास दिया.

प्रोफेशनल मेकअप एंड ब्यूटी की क्लास से प्रभावित हुए छात्र
उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी स्टूडेंट को मेकअप क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पहलुओं को जैसे ब्राइडल मेकअप, स्कीन टोन के अनुसार प्रोडक्ट का चयन, फेस कट के अनुसार मेकअप तकनीकी और और ट्रेडिंग लुक्स के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. प्रियंका जायसवाल की सरल और प्रभावशाली शैली ने छात्रों को काफी प्रभावित किया. इस कार्यक्रम के लाइव क्लास में हजारों की संख्या में उपस्थित छात्रों को प्रियंका जायसवाल ने समान रूप से प्रशिक्षण दिया और उन्हें बताया कि मेकअप केवल सुंदरता बढ़ाने का एक माध्यम नहीं बल्कि यह एक हमारे अंदर की छिपी कला है जिसमें हमें हमेशा अभ्यास करना और अपडेट रहने की आवश्यकता है.

छात्रों को संबोधित करते हुए कहा इस क्षेत्र में अगर आप सभी लोग ईमानदारी और मेहनत से काम करें तो इस क्षेत्र में आप सभी लोगों को निश्चित ही सफलता मिलेगी. लाइव क्लास में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने प्रियंका जायसवाल के प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज के इस सेमिनार में हमें बहुत कुछ नया सीखने को मिला. प्रियंका जायसवाल के द्वारा छात्रों को मिला हुआ प्रशिक्षण छात्रों के करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका जायसवाल का मानना है कि वर्तमान समय में ब्यूटी इंडस्ट्रीज में सभी लोगो के लिए आपार संभावनाएं हैं. वर्तमान समय का ब्यूटी इंडस्ट्रीज युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक सुनहरा विकल्प बन चुका है।


