गोरखपुर शहर की रहने वाली जोया खान आज मेकअप के साथ साथ बॉलीवुड जगत में अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन के बल पर एक खास पहचान बना चुकी हैं. कम समय में अपने हुनर के पर उन्होंने न केवल गोरखपुर शहर बल्कि पूर्वांचल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करी है. उनका “जोया ग्लैम स्टूडियो एंड एकैडमी” गोरखपुर जिले के प्रसिद्ध मेकअप स्टूडियो में गिना जाता है. जहां पर लोग अपनी खूबसूरती को निखारने और मेकअप की प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने के उद्देश्य से आते हैं.
कर्म के सिद्धांत पर चलकर उभरी – जोया खान
न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उनको मेकअप इंडस्ट्री में लगभग तीन वर्षों का अनुभव है. इन तीन वर्षों में उन्होंने जिस समर्पण और मेहनत के साथ कार्य किया है, वह उन्हें सफलता के नए शिखर तक ले गया है. बचपन से ही जोया खान को सौन्दर्य की दुनिया में गहरी रुचि थी. उन्होंने हमेशा बड़े सपने देखे और उन सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किया. उनका स्पष्ट मानना है कि यदि इंसान अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होकर और खुद पर विश्वास बनाए रखे तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. जोया खान को स्वयं पर पूरा विश्वास है और यही विश्वास उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरित करता रहता है.

उनका सपना है कि एक दिन उनका नाम देश के बड़े मंचों पर लिया जाए और वह मेकअप के क्षेत्र में में एक नई मिसाल कायम करें. इसी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के कारण वह लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. अभी कुछ दिन पहले ही आयोजित पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो जोया खान के जीवन का एक यादगार क्षण बन गया. इस भव्य आयोजन में मेकअप जगत की हस्ती इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराग आर्यवर्धन का आगमन हुआ था. इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हुए प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्टों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया.

मेहनत, लगन और संघर्ष का प्रत्यक्ष परिणाम
इसी दौरान जोया खान के उत्कृष्ट कार्यों और मेकअप क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें मंच पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया. इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराग आर्यवर्धन ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर जोया खान को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. यह सम्मान जोया खान के लिए किसी बड़े सपने के सच होने जैसा था. सम्मान प्राप्त करने के बाद जोया खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यह पुरस्कार उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष का प्रत्यक्ष परिणाम था जिसने उनके आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत किया. अनुराग आर्यवर्धन ने जोया खान के प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अपने ऊपर विश्वास रखना है.

जो व्यक्ति स्वयं पर विश्वास रखता है वह जीवन में आने वाली हर एक चुनौती का सामना कर सकता है और आसानी से सफलता प्राप्त कर सकता है. उनके इन प्रेरणादायक शब्दों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को उत्साहित किया और जोया खान के लिए भी यह एक बड़ी प्रेरणा साबित हुई. आज के समय में जोया खान न केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट हैं, बल्कि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा भी हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. आने वाले समय में जोया खान मेकअप और बॉलीवुड जगत में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं, ऐसी उम्मीद उनके शुभचिंतक और चाहने वाले लगातार कर रहे हैं।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


