समाज की हर बेटी को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम – संजना गुप्ता

उत्तर प्रदेश – फैजाबाद जिले की रहने वाली संजना गुप्ता आज मेकअप इंडस्ट्री में एक सम्मानित नाम बन चुकी है. अपने मेहनत से संजना गुप्ता ने न केवल अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है बल्कि हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बनी है. फैजाबाद क्षेत्र में स्थित उनका संस्थान अवध ब्यूटी पार्लर एंड बुटीक सेंटर क्षेत्रवासियों के लिए लोकप्रिय और भरोसेमंद ब्यूटी पार्लर केंद्र बन चुका है.

समाज की हर एक बेटी जीवन के फैसले स्वयं लेने में खुद सक्षम हो.

न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम से बात करते हुए संजना गुप्ता ने बताया कि उन्हें मेकअप के क्षेत्र में आए हुए लगभग 20 साल हो गए. उनको मेकअप के क्षेत्र में 20 वर्षो का लंबा और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. अपने लंबे समय में उन्होंने हजारों महिलाओं को सौंदर्य कला की बारीकियां सिखाई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया है. इसके साथ ही वह छात्रों के बीच एक कुशल प्रशिक्षक और मार्गदर्शन के रूप में पहचान बनाई है. संजना गुप्ता आगे बताती हैं कि वह बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थीं. वह चाहती थी कि समाज की हर एक बेटी आत्मनिर्भर बने और वह अपने जीवन के फैसले स्वयं लेने में खुद सक्षम हो.

इन्हीं विचारों को आकार देने के उद्देश्य से उन्होंने ब्यूटी इंडस्ट्री को अपने करियर के रूप में चुना और लगातार मेहनत करते हुए आज एक सफल व्यवसायी और प्रशिक्षक के रूप में पहचान बनाई है. जिस तरह हमारे देश की कई नारी शक्तियों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता हासिल की है. उसी तरह हमें भी प्रयास करना होगा कि देश की हर महिला अपने जीवन में आगे बढ़े और कामयाबी के नए आयाम स्थापित करे. महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं. जरूरत केवल आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन की होती है.

शिक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण ही महिलाओं को सशक्त बनाने का एकमात्र प्रभावी माध्यम

संजना गुप्ता ने बताया कि शिक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण ही महिलाओं को सशक्त बनाने का एकमात्र प्रभावी माध्यम है. वह अपने संस्थान में आने वाली प्रत्येक छात्रा को केवल मेकअप की ट्रेनिंग ही नहीं देतीं है बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने के लिए भी प्रेरित भी करती हैं. संजना गुप्ता हमेशा अपने विद्यार्थियों को संदेश देती हैं कि खुद आगे बढ़ो, दूसरों को भी आगे बढ़ाओ. उनका मानना है कि साथ देने से लोकप्रियता बढ़ती है और ज्ञान बांटने से अनुभव बढ़ता है और जब एक महिला शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनती है तो परिवार और समाज प्रगति की राह पर आगे बढ़ने लगता है. फैजाबाद जिले में स्थित अवध ब्यूटी पार्लर एंड बुटीक सेंटर में छात्रों को प्रशिक्षण के साथ आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी जातीं है.

जिससे छात्राएं उद्योग की नवीनतम आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार कर सकें. यहां से प्रशिक्षित कई छात्राएं आज अपना स्वयं का “ब्यूटी पार्लर” रोजगार के रूप में संचालित कर रही हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन चुकी हैं. संजना गुप्ता की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम यह है कि उनके संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली अनेक महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी हैं. आज के समय में संजना गुप्ता न केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट और व्यवसायी हैं बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त आवाज बन चुकी हैं. उनके अनेक सफल प्रयासों से कई महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है. समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में संजना गुप्ता का योगदान सराहनीय है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top