जेईई मेंस 2026 में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठत इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस 2026 के परिणाम घोषित होते ही बस्ती के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में छात्र छात्रों ने बेहतर प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित भी किया है. मेधावी छात्रों ने उच्च परसेंटाइल प्राप्त करके यह सिद्ध कर दिया कि प्रयास, मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी कठिन लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है.

आयुषी पांडे ने जनपद में बनाई अलग पहचान

वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में विद्यालय की छात्रा आयुषी पांडेय ने 98.18 परसेंटाइल प्राप्त करके बस्ती जिले में अपने अलग पहचान बनाई है. आयुषी पांडेय की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस सफलता को देखते हुए विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला. शिक्षकों और सहपाठियों ने आयुषी को विशेष शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. आयुषी पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक माहौल को दिया. उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लगातार प्रयास ही उनके जीवन के सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

विद्यालय में आयोजित टेस्ट, डॉउट क्लीयरिंग सेशन, प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयारी करना ही जेईई मेंस जैसे कठिन परीक्षा के लिए मानसिक रूप से उन्हें मजबूत बनाया. विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. विद्यालय के मेधावी छात्र विशाल कुमार ने 95.28 परसेंटाइल प्राप्त करके अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया. शिवांश मिश्रा ने 94.42 परसेंटाइल हासिल करके सफलता की नई ऊंचाइयों को छूआ. इतना ही नहीं बल्कि अनुज मिश्रा और सरवन पाल ने 86 परसेंटाइल प्राप्त करके परिवार और विद्यालय को गौरवान्वित किया. इस प्रकार छात्रों की शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया कि उर्मिला एजुकेशन एकेडमी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मंच प्रदान कर रही है.

सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का व्यक्तिगत मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण

सफलता प्राप्त छात्रों ने बताया कि उनके सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का व्यक्तिगत मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण रहा. हमारे अध्यापकों ने समय-समय पर हमारे कमजोरीयों को समझकर उन्हें दूर करने का लगातार प्रयास किया और हमारे आत्मविश्वास को मजबूत बनाया. छात्रों की सफलता के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल एवं प्रबंध निर्देशक विनय शुक्ल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उर्मिला एजुकेशन एकेडमी हमेशा छात्रों के विकास और बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहती है. हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य केवल छात्रों को परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं बल्कि उनको जीवन की हर चुनौती के लिए तैयार करना है.

हमारे विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी शिक्षक और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कराया जाता है. हमारे छात्रों की आज की यह सफलता पूरे जनपद के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ है. आने वाले समय में हमारे विद्यालय के यही छात्र देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश लेकर समाज, परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे. उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की यह शानदार उपलब्धि निश्चित रूप से बस्ती जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का मंत्र साबित होगा और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top