बस्ती पचपेडिया रोड स्थित देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में 26 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमरमणि पाण्डेय और श्रीमती अर्चना पाण्डेय के द्वारा माता सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया. इस शुभ अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उत्साह से भरा हुआ दिखाई दिया.
परीक्षाफल घोषित होते ही छात्रों का हुआ सम्मान
यह वार्षिक परीक्षाफल कार्यक्रम मुख्य रूप से प्ले-वे से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए था. परिणाम घोषित होते समय ही पूरे विद्यालय परीक्षा में तालियों की गगराहट गूंज उठी. छात्र-छात्राओं की मेहनत, ईमानदारी और लगन का परिणाम विद्यालय परिवार के सामने आया, जिससे माता पिता और गुरुजनों के चेहरे कमल की तरह खिल उठे. प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पदक और सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. जो छात्र इस वर्ष सम्मानित हुए हैं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु जनों को दिया है. विद्यालय परिवार ने भी सम्मानित हुए छात्रों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है. विद्यालय के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे. नर्सरी क्लास से वैष्णवी (95.25%) से प्रथम स्थान प्राप्त किया.

यूकेजी (जूनियर) से श्रेया वर्मा (96.83%) प्रथम रहीं. यूकेजी (सीनियर) से प्रतुल सिंह (95.62%) ने बाजी मारी. कक्षा 3 से आराध्या सिंह (96.5%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कक्षा 8 से महिमा (91.77%) प्रथम स्थान पर रहीं। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अमरमणि पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा ही जीवन का वास्तविक आधार है और सभी बच्चों को शिक्षा पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए. हमारे विद्यालय परिवार का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं है अपितु उन बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा प्रधान उद्देश्य है. दूसरी तरफ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना पांडे ने भी सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अनुशासन, परिश्रम और समय के महत्व को समझने की प्रेरणा दी है
छात्रों ने मेहनत करके शानदार अंक हासिल किया

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं के प्रतिभा प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर की. अभिभावकों ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मनोबल भी बढ़ता है और वे आगे निरंतर बेहतर बनने के लिए प्रयास भी करेंगे. विद्यालय के सभी अध्यापकों ने छात्रों की सफलता में पूरे वर्ष लगातार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. छात्र-छात्राओं के कक्षावार परीक्षाफल विवरण-
| कक्षा (Class) | प्रथम (I) | द्वितीय (II) | तृतीय (III) |
|---|---|---|---|
| प्ले वे | तनिष्का (78.87%) | अरिकेथ (77.18%) | अक्षिता (76.25%) |
| नर्सरी | वैष्णवी (95.25%) | दाखिया (93.33%) | शिव्या (92.75%) |
| यूकेजी (Jr) | श्रेया वर्मा (96.83%) | समर्थ सोनी (95.58%) | यशवी पटेल (93.83%) |
| यूकेजी (Sr) | प्रतुल सिंह (95.62%) | सचिका प्रजापति (95%) | अर्निका वीर सिंह (94.87%) |
| कक्षा I | मानवी शर्मा (96.3%) | युवराज (96.2%) | अर्क पाण्डेय (94.25%) |
| कक्षा II | अंजलि (95.5%) | ईशानवी (94.65%) | सौम्या (94.35%) |
| कक्षा III | आराध्या सिंह (96.5%) | प्रख्या वरुण (93.75%) | अच्युता पाण्डेय (93.55%) |
| कक्षा IV | आशी चौधरी (93.12%) | प्रणव मिश्रा (91.85%) | शाश्वत पाण्डेय (85%) |
| कक्षा V | संकल्प चौधरी (94.1%) | शगुन चौधरी (91.7%) | सैयद उमैर (81.6%) |
| कक्षा VI | आदित्य राठौर (90.6%) | मानसी यादव (83.81%) | युवराज (79.18%) |
| कक्षा VIII | महिमा (91.77%) | त्रिशा गुप्ता (78%) | एस्थर चौधरी (72.77%) |

सभी अध्यापकों ने छात्रों को पहले से अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया. बच्चों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ-साफ दिख रही थी. यह कार्यक्रम छात्रों के सम्मान के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय बना. इस छात्र सम्मान कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और इस कार्यक्रम का समापन हषोल्लास साथ हुआ.


