लखनऊ पेजेंट शो में पूजा गुप्ता ने जीता मिस इंडिया का खिताब

जब मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों को सच करने का मजबूत जज्बा हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है. बस्ती शहर की रहने वाली पूजा गुप्ता ने इसी बात को सच करके दिखाया है. जिन्होंने राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य पेजेंट शो में महान उपलब्धि हासिल करके पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है. मलिका-ए-अवध के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर से आए हुए सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

बस्ती की बेटी पूजा गुप्ता ने रोशन किया जिले का नाम

पूजा गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मलिका-ए-अवध के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें मॉडलिंग, फैशन और सौंदर्य इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही. इसी मंच पर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिव्या पठानी ने पूजा गुप्ता को मिस इंडिया_ न्यू फेस ऑफ़ इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया. यह समय पूजा गुप्ता के लिए सबसे यादगार पल बन गया जैसे ही कार्यक्रम मंच से उनके नाम की घोषणा हुई तैसे ही पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी. मंच पर उपस्थित पूजा गुप्ता की मुस्कान ने सभी दर्शको का दिल जीत लिया. पूजा गुप्ता वर्तमान समय में राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं.

चिकित्सा क्षेत्र जैसे जिम्मेदारी भरे कार्य के साथ-साथ उन्होंने अपने प्रतिभा के दम पर मॉडलिंग जगत में कदम रखकर अपनी अलग पहचान बना रही है और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर रही हैं. पूजा गुप्ता ने कहा कि मेरा यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि यह मेरे परिवार, माता-पिता व गुरुजनों सभी के लिए ही है. मेरे परिवार ने ही जीवन के हर मोड़ पर मेरा साथ दिया. आज का मेरा यह सम्मान केवल एक ताज या ट्रॉफी का नहीं बल्कि कई सालों की मेहनत, संघर्ष और त्याग का परिणाम है. पूजा गुप्ता ने आगे कहा कि हर व्यक्ति को सपने देखना चाहिए क्योंकि सपने ही सफलता की पहली सीढ़ी होते हैं.

बस्ती की बेटियों का राष्ट्रीय मंचों पर जलवा

सम्मान प्राप्त कर लेने के बाद पूजा गुप्ता ने सभी दर्शकों, आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि यहां उपस्थित सभी लोगों का है. पूजा गुप्ता ने इस शुभ अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि मैं सिर्फ बस्ती जिले तक ही सीमित नहीं रहूंगी बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करूंगी. मैं आने वाले समय में अधिक से अधिक मेहनत करूंगी ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचो पर भारत का प्रतिनिधित्व हो सके. स्थानीय क्षेत्र के लोगों में भी पूजा गुप्ता की सफलता को लेकर काफी खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूजा ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी भी शहर की मोहताज नहीं होती है.

यदि मेहनत सच्ची हो तो छोटे शहरों से निकलने वाले लोग भी बड़े मंचों पर आसानी से पहुंचकर अपनी विशेष पहचान बना सकते हैं. पूजा गुप्ता की यह उपलब्धि बस्ती शहर की बेटियों के लिए प्रेरणा का विषय बना है. पूजा गुप्ता उन लोगों के लिए उदाहरण है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं. पूजा गुप्ता ने अपनी प्रतिभा दिखाकर यह संदेश दिया कि अगर हौसला मजबूत हो तो हमें मंजिल जल्द ही मिल जाती है. आज बस्ती की बेटी पूजा गुप्ता की सफलता पर हर व्यक्ति गर्व महसूस कर रहा है. बस्ती के बेटी की यह उपलब्धि आने वाले समय में भारत के युवाओं को नई दिशा देने का काम करेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top