उत्तर प्रदेश-बस्ती, पहल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम ने कला, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं के सम्मान का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया. बस्ती की धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड जगत के कई नामचीन हस्तियों की गरिमामयी उपस्थित भी दर्ज हुई. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें से एक नाम मोनिका चौधरी का भी है. इसके साथ ही युवाओं तथा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया गया.
मोनिका चौधरी की तारीफ में बॉलीवुड अभिनेत्री जीविधा शर्मा ने कही इतनी बड़ी बात
बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध मॉडल मोनिका चौधरी की विशेष उपस्थिति रही. जैसे ही वह सभागार में पहुंचीं, वहां पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया. आयोजक स्नेहा वर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके मॉडलिंग क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना भी की. इस सम्मान के साथ पूरे सभागार में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में कला, फैशन, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं है बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को एक मंच प्रदान करना है

ताकि उनकी उपलब्धियों से नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके. यहकार्यक्रम शाम लगभग 5:00 बजे तक चला रहा जिसमें उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया. इस कार्यक्रम में मुंबई से आईं बॉलीवुड अभिनेत्री जीविधा शर्मा का भव्य स्वागत किया गया. सभागार में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया. अभिनेत्री के आगमन से कार्यक्रम का वातावरण आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण हो गया. जब अभिनेत्री जीविधा शर्मा को मॉडल मोनिका चौधरी के जीवन संघर्ष और उपलब्धियां के बारे में जानकारी मिली तो बॉलीवुड अभिनेत्री ने खुले दिल से मंच पर मोनिका चौधरी की प्रशंसा की.

आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं
जीविधा शर्मा ने कहा कि आज सभागार में ऐसी प्रतिभाओं से मिलकर बेहद खुशी हुई. यह देखकर मुझे भी गर्व होता है आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है. शादी के बाद भी अलग-अलग जिलों में जाकर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपनी अलग पहचान बनाना वास्तव में एक प्रेरणादायक संदेश है. ऐसी महिलाएं समाज की अन्य बेटियों के लिए एक मिसाल हैं. उनके इन प्रेरणादायक शब्दों का उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम में मौजूद युवतियों और महिलाओं के लिए यह संदेश आत्मविश्वास और प्रेरणा से भर देने वाला रहा. जीविधा शर्मा ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के समान अवसर मिलेंगे और उनके कार्यों को उचित सम्मान मिलेगा. मॉडल मोनिका चौधरी ने इस सफल आयोजन के लिए पहल फाउंडेशन और आयोजक स्नेहा वर्मा का व अभिनेत्री जीविधा शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आज के दिन मिला हुआ यह सम्मान मुझे भविष्य में आगे बढ़ाशने की प्रेरणा देता रहेगा.

किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे उसका आत्मविश्वास लगातार प्रयास और परिवार का सहयोग ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है. मोनिका चौधरी ने आगे कहा कि आज के समाज में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पहल फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं. मोनिका चौधरी जैसी प्रतिभाएं आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जबकि पहल फाउंडेशन जैसे संगठन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं. यह ऐतिहासिक कार्यक्रम लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में प्रेरणा और सम्मान के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


