सिद्धार्थनगर में आयोजित बॉलीवुड मेकअप सेमिनार कार्यक्रम उस समय खास बन गया जब प्रतिभाशाली युवती वंशिका चौधरी को कार्यक्रम के मंच पर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चंदा ने अपने हाथों से वंशिका चौधरी को सम्मानित किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से वंशिका चौधरी का स्वागत किया और उनकी सफलता की खुशी जताई.
सेमिनार में सौंदर्य जगत की हस्तियों का संगम
वंशिका चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कि उन्हें सन 2026 में मिस गोरखपुर के सम्मान से सम्मानित किया गया. यह समय वंशिका चौधरी के लिए बहुत ही भावुक और गर्व का विषय था क्योंकि वर्षों की मेहनत व लगन का फल उन्हें मंच पर मिल रहा था. वंशिका चौधरी का आत्मविश्वास, सौम्यता और उत्साह उनके चेहरे पर साफ-साफ झलक रही थी. उनकी आंखों में सफलता की खुशी दिखाई दे रही थी. उनके जीवन का यह सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि थी. वंशिका चौधरी ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का सबसे विशेष दिन है क्योंकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत लंबे समय तक इंतजार किया.

यहां तक पहुंचने के लिए मैंने अपने जीवन के कई चुनौतियों का सामना किया और अपने सपनों को कभी निराश नहीं होने दिया. उन्होंने आगे बताया कि जब इंसान सच्चे लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ता है तो सफलता निश्चित ही एक दिन उसके कदम चूमती है. आज के दिन मेरा सपना पूरा हुआ है इसलिए आज का दिन मुझे जीवन भर याद रहेगा. मेरे माता-पिता ने मेरे हर फैसले में भरपूर सपोर्ट किया, मेरा हौसला बढ़ाया और कभी पीछे हटने नहीं दिया. मेरे माता-पिता ने मुझे सही दिशा दिखाई और लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया इसलिए मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देना चाहती हूं.
मेकअप सेमिनार में हुनर, फैशन और आत्मविश्वास को मिली मजबूती
सिद्धार्थनगर में आयोजित बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में फैशन ब्यूटी मेकअप जगत से संबंधित कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सौंदर्य और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम के इस मंच पर वंशिका चौधरी जैसी प्रतिभाओं को सम्मानित करके आयोजको ने यह संदेश दिया कि मेहनत करने वालों के लिए मंच के रास्ते हमेशा खुले होते हैं. स्थानीय क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वंशिका चौधरी आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बन कर सामने आई है. उसने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की बेटियां भी अपना हुनर दिखा कर बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकती हैं.

वंशिका चौधरी ने कहा कि यह तो सिर्फ आज की शुरुआत है. मेरा लक्ष्य अभी और भी बड़ा है. आने वाले समय में मैं मॉडलिंग, फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री की नई ऊंचाइयों को छूना चाहूंगी. इसके साथ ही मैं अपने समाज की सभी बेटियों को यह संदेश देना चाहती हूं कि अगर इरादों में मजबूती हो तो कोई भी लक्ष्य अधूरा नहीं रह सकता. सिद्धार्थनगर का यह कार्यक्रम वंशिका चौधरी के जीवन में नयी पहचान लेकर आया है. मिस गोरखपुर 2026 का ताज और बॉलीवुड अभिनेत्री के हाथों से मिला हुआ सम्मान मुझे पूरा जीवन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा. मेहनत, तपस्या, आत्मविश्वास और सपनों का भरोसा रखने वाली वंशिका चौधरी ने यह सिद्ध कर दिया की सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने जीवन में कभी हार नहीं मानते।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


