आज के समय में जहां महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत बना रही है वहीं दूसरी तरफ रश्मि सिंह का नाम भी उन प्रेरणादायक महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है जो नौकरी, परिवार और अपने सपनों के बीच संतुलन बनाकर सफलता की कहानी लिखती है. 33 वर्ष की उम्र में रश्मि सिंह आज हुनर और मेहनत ऐसा उदाहरण बनी हुई है जिनकी उपलब्धियां हर किसी को प्रेरित कर रही है.
सफलता के साथ सुंदरता का लक्ष्य बना रही महिलाएं
रश्मि सिंह वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के सचिवालय में रिव्यु ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. वास्तव में यहा पद अपने आप में जिम्मेदारी पुर्ण कार्य है. जहां सूझबूझ, निर्णय क्षमता और प्रशासनिक समझ की आवश्यकता होती हैं. सरकारी सेवा करते हुए रश्मि सिंह ने अपनी जिम्मेदारियो को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया है जो अत्यंत सराहनीय है. क्योंकि खास बात यह है कि उन्होंने अपने सपनों को कभी भी सीमाओ में बांधकर नहीं रखा और सरकारी नौकरी करने के साथ-साथ मॉडलिंग, अभिनय, खेल और सामाजिक क्षेत्र में भी अपना भरपूर योगदान दिया. रश्मि सिंह को मॉडलिंग की दुनिया में आए लगभग 5 बर्ष हो चुके हैं उनके पास कई वर्षों का अनुभव भी है.

उन्होंने अपने हुनर के दम पर फैशन एवं ग्लैमर इंडस्ट्री में लगातार कई बार सफलता हासिल की है. उनकी मेहनत का सफल परिणाम यह हुआ कि सन 2024 में उन्हें मिसेज लखनऊ सेलिब्रिटी चॉइस के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया. लखनऊ में होने वाला उनका यह सम्मान उनके व्यक्तित्व, आकर्षण एवं मंचीय प्रस्तुति का प्रमाण माना जाता है. इससे पहले वर्ष 2018 में रश्मि सिंह ने मिसेज नेचुरल ब्यूटी ऑफ़ नेशन का सम्मान प्राप्त करके अपनी एक अलग पहचान कायम की. इतना ही नहीं बल्कि वर्ष 2019 में उन्हें मालिका-ए-अवध वाराणसी का ब्रांड एंबेसडर बनने का अवसर भी मिला. ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद उन्होंने व्यक्तित्व विकास, महिला सशक्तिकरण और मेहनत व सफलता का संदेश दिया.

मेकअप क्षेत्र में भारतीय महिलाओं का सुनहरा भविष्य
रश्मि सिंह ने अपने आपको केवल मॉडलिंग तक हीं सीमित नहीं रखा अभिनय जगत में भी अपनी हुनर का शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने ग़दर एक प्रेम कथा से जुड़े प्रोजेक्ट में काम किया. इसी फिल्म में कार्य करने के साथ-साथ फिल्मी दुनिया में उनके सफर की शुरुआत हुई. इसके बाद उन्होंने मूनवॉक (Moonwalk) नामक वेब सीरीज में काम किया. अभी जल्दी उन्होंने शाम तक नाम की शॉर्ट फिल्म में काम करके सभी दर्शको और समीक्षाओं का दिल जीत लिया. उन्होंने थिएटर की दुनिया में काम करने के साथ-साथ AAM और Hatt teri Kismat जैसे नाटकों में अभिनय किया. उनके अभिनय की लोगों ने भरपूर प्रशंसा की.

रश्मि सिंह केवल प्रशासन, मॉडलिंग और अभिनय तक ही सीमित नहीं है बल्कि खेल जगत में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. वह हॉकी की स्टेट लेबर खिलाड़ी रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने बेसबॉल और टेनिस बॉल क्रिकेट में नेशनल लेवल तक पहुंचकर सफलता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. विज्ञापन जगत में उन्होंने कई प्राइवेट लिमिटेड सैलून्स के साथ विज्ञापन शूट किए हैं. इसके अलावा उन्होंने BKSARAF PVT LTD के लिए ज्वेलरी भी शूट किया है. रश्मि सिंह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने कभी भी अपने आप को केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा. आज रश्मि सिंह उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का मिसाल है जो नौकरी, परिवार और अपने सपनों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढना चाहती हैं. उनका जीवन संघर्ष हमें इस बात के लिए प्रेरित करता है कि महिलाएं केवल घर या नौकरी तक ही सीमित नहीं है बल्कि आज की महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं.।


