लखनऊ की रंजीता मिश्रा ने कर दिखाया कमाल, जानिए कैसे बनीं हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा

आज के समय में महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई पहचान बना रही हैं, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में रहने वाली प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं बेटी एजुकेटर रंजीता मिश्रा ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर ब्यूटी और मेकअप जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका पर्ल मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी जीडी टावर, ई-4296, सेकंड फ्लोर, सेक्टर-11, राजाजीपुरम, राजधानी लखनऊ में स्थित है. उनकी इस स्टूडियो का शुभारंभ अक्टूबर 2025 में किया गया था और एक वर्ष के भीतर ही यह स्टूडियो क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों के लिए भरोसेमंद नाम ब्रांड बन चुका है.

रंजीता मिश्रा का एक सपना, अनगिनत संघर्ष और सफलता की नई पहचान

रंजीता मिश्रा ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क के टीम को सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सफलता किसी भी व्यक्ति को आसानी से नहीं मिलती है. इसके पीछे वर्षो की मेहनत और धैर्य की भावना छिपी होती है. रंजीता मिश्रा ने ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में बेहतरीन प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसी क्रम में उन्होंने (सूरत) गुजरात स्थित कविता पटेल मेकओवर और एकैडमी से सात दिवसीय मास्टर क्लास का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसके लिए उनको प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया. इसके बाद उन्होंने मेकअप के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को मजबूत करने के लिए वीएलसीसी, हजरतगंज से केमिकल हेयर कोर्स पूरा किया तथा उसका प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया.

इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक पूरा किया और प्रोफेशनल मेकअप का प्रमाणपत्र हासिल किया. इन सभी प्रशिक्षणों ने उन्हें आधुनिक तकनीकों, प्रोफेशनल स्किल्स और ग्राहकों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान किया. आज के समय में उनके पर्ल मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, एंगेजमेंट मेकअप, हेयर स्टाइलिंग तथा प्रोफेशनल मेकअप ट्रेनिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं. रंजीता मिश्रा का मुख्य उद्देश्य केवल ग्राहकों को सुंदर बनाना ही नहीं है बल्कि नई पीढ़ी की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना भी है. उनकी एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर कई छात्राएं मेकअप के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

सिर्फ एक साल में लखनऊ की रंजीत मिश्रा बनी सफलता की मिसाल

विवाह के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को कभी पीछे नहीं छोड़ा और परिवार व अपने पेशे के बीच संतुलन बनाते हुए निरंतर मेहनत की और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ती रहीं. उनका कहना है कि यदि परिवार का सहयोग और स्वयं पर विश्वास हो, तो कोई भी महिला अपने जीवन में बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है. अपने स्टूडियो के एक वर्ष पूरे होने पर उन्होंने लखनऊ की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्राहकों के विश्वास और स्नेह ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है. रंजीता मिश्रा ने विशेष रूप से देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, ईमानदारी और लगन से इंसान अपने जीवन का हर लक्ष्य प्राप्त कर सकता है.

हमारे जीवन की परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि मन में कुछ कर दिखाने का जज़्बा हो तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है. हर बेटी अपने सपने को पहचानें और उसको पूरा करने का साहस रखें और आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करें. उन्होंने युवाओं का पक्ष लेते हुए कहा कि आज के समय में ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है. यदि हमारे युवा सही प्रशिक्षण, निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ इस क्षेत्र में कार्य करें तो उन युवाओं को सम्मानजनक करियर अवश्य मिलेगा. रंजीता मिश्रा का जीवन और उनका कार्य अनेक युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश भी देता है कि सपने वही पूरे करते हैं जो उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने का साहस रखते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top