इंटरनेशनल ट्रेंनिंग और प्रोफेशनल स्किल्स से सफलता की नई मिसाल बनी – सोनिया पाहवा

आज के समय में मेकअप केवल खूबसूरती बढ़ाने का माध्यम नहीं रह गया बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने की एक कला बन चुका है. इस कला को मेहनत, क्रिएटिव विजन और हूनर से खुद की अलग पहचान बनाने वाली प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सोनिया पाहवा है जो पिछले 11 वर्षों से ब्राइडल और लग्जरी मेकअप इंडस्ट्री में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं और अब उनका नाम जाने-माने मेकअप आर्टिस्टो के बीच लिया जाता है.

घर से बॉलीवुड की दुनिया तक सोनिया पाहवा का शानदार सफर

सोनिया पाहवा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने हर एक क्लाइंट की जरूरत और उसके व्यक्तित्व के अनुसार कस्टमाइज्ड लुक तैयार कर देती हैं. कई शहर जैसे दिल्ली, बनारस, बक्सर, देहरादून, नोएडा व अन्य शहरों में उन्होंने अपने प्रोफेशनल अंदाज और शानदार मेकअप के जरिए हजारों लोगों का भरोसा जीता है. बक्सर में उन्होंने अलग तरीके से काम करके ऐसी पहचान बनाई कि लोग उन्हें हाई एंड और लग्जरी मेकअप के लिए पहली पसंद मान रहे हैं. वह ब्राइडल मेकअप, लग्जरी मेकअप, एयरब्रश मेकअप, एचडी मेकअप, सेलिब्रिटी मेकअप की विशेषज्ञ मानी जाती हैं. इतना ही नहीं बल्कि वह ट्रेंडिंग ब्यूटी, फैशन मेकओवर, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर लुक्स की गहरी जानकारी रखती हैं.

उनके विशेष बात यह है कि वह हर दुल्हन के चेहरे की बनावट स्किन टोन, पर्सनल स्टाइल और आउटफिट को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा लुक तैयार करती हैं जो नेचुरल, रॉयल और एलिगेंट दिखाई देता है. मेकअप का उद्देश्य किसी के पहचान को बदलना नहीं अपितु उसके प्राकृतिक सौंदर्य को अच्छे तरीके से उभरना होता है. इस कारण उनके मेकअप लुक्स में ग्लैमर के साथ सॉफ्टनेस और क्लास का बेहतरीन संतुलन दिखाई देता है. वह अपने हर एक क्लाइंट को अलग लुक देने का प्रयास करती हैं. सोनिया पाहवा ने अपने स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कई प्रतिष्ठित संस्थाओं और प्रसिद्ध मेकअप एक्सपर्ट्स से प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी प्राप्त की है. वह VLCC सर्टिफाइड है.

मेहनत और क्रिएटिविटी से ग्राहकों के बीच बनी लोकप्रिय

दुबई बेस्ड इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट स्वाति वर्मा, यूं.वी. घई और पूजा सोनिक सहित कई नामी एक्सपर्ट से सर्टिफिकेट प्राप्त किया है. उन्होंने O’Oreal Professional stylist का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है जिससे उनको इंटरनेशनल स्टाइलिंग और मॉडर्न ब्यूटी ट्रेंड्स के बारे में गहरी जानकारी मिली. सोनिया पाहवा ने आगे बताया कि वह बॉलीवुड फिल्म Sonu Ke Titu Ki Sweety में असिस्टेंट मेकअप आर्टिस्ट के रूम में काम किया है. इतना ही नहीं बल्कि वह कई सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम कर चुकी हैं. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करते हुए फैशन वीक मॉडल्स और कई भोजपुरी अभिनेत्रीयों के साथ भी काम किया है. सोनिया पाहवा का कहना है कि हर इंसान की खूबसूरती अलग होती है और उसी के अनुसार उस व्यक्ति का मेकअप भी अलग होना चाहिए.

इसलिए किसी नए पैटर्न पर काम करने के बजाय ग्राहक की पसंद, चेहरे की बनावट और अवसर के अनुसार विशेष लुक डिजाइन तैयार करनी चाहिए. मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में कार्य करने के कारण सोनिया पाहवा को कई प्रतियोगिताओं और विशेष कार्यक्रमों में पुरस्कार, सम्मान व प्रशस्ति पत्र मिला है. बक्सर में उन्होंने काम करके ग्राहकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है. कई ग्राहकों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बक्सर में इतना बेहतर प्रोफेशनल और लग्जरी मेकअप मिल सकता है. सोनिया पाहवा केवल मेकअप आर्टिस्ट नहीं बल्कि सफल ब्यूटी एंटरप्रेन्योर है. वह नवंबर 2017 से Mirror The Styling, Buxar के फाउंडर के साथ-साथ ओनर भी हैं. ऋषिकेश में L’Oreal Professional Salon की पूर्व ओनर रह चुकी है. उन्हीं के मार्गदर्शन में कई महिलाओं ने ब्यूटी एंड मेकअप के क्षेत्र में ट्रेनिंग लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top