फैशन, ग्लैमर और ब्यूटी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मंच बनेगा Beauty Expo 2026 – सत्येंद्र गुप्ता

पूर्वांचल का गोरखपुर ग्लैमर, फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में एक नई पहचान बनाने जा रहा है. गोरखपुर शहर में पहली बार इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है. जिसका नाम ब्यूटी एक्सपो 2026 है. इतने बड़े स्तर का यह आयोजन 21 और 22 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है. दो दिवसीय कार्यक्रम में ब्यूटी एक्सपो और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होने वाला है.

गोरखपुर में दिखेगा प्रतिभा का जलवा

गोरखपुर के इस भव्य आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट, हेयर एक्सपर्ट, कॉस्मेटोलॉजिस्ट और ब्यूटी प्रोफेशनल एक ही मंच पर नजर आएंगे. कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार Beauty Expo 2026 का मुख्य उद्देश्य केवल कार्यक्रम को आयोजित करना नहीं बल्कि फैशन और इंडस्ट्री से संबंधित नए कलाकारों को सीखने और उनको आगे बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करना है. इस कार्यक्रम के खास बात यह है कि इसमें टीवी अभिनेत्री जिविधा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने वाली है. उनकी उपस्थिति कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बन सकती है. इस आयोजन के होने से गोरखपुर शहर को ब्यूटी एंड फैशन इंडस्ट्री के बड़े केंद्र के रुप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को लाइव मेकअप डेमो, हेयर स्टाइलिंग सेशन, ब्यूटी ट्रेंनिंग और कई अन्य बेसिक जानकारियां भी दी जाएंगी. इसके साथ देश के जाने-माने ब्यूटी एक्सपर्ट भी अपने अनुभवों को शेयर करेंगे और ब्यूटी ट्रेंड के बारे में जानकारियां देंगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए सीखने और निखरने का शानदार अवसर साबित हो सकता है. कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए गिफ्ट और सरप्राइज भी दिए जाएंगे. शामिल होने वाले प्रतिभागियों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स और नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी. कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें नए उपकरणों, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और आधुनिक तकनीक शामिल होंगे जिससे प्रतिभागियों को इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स के बारे में समझने का अवसर मिलेगा.

ब्यूटी एक्सपो 2026 – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्वांचल गोरखपुर में पहली बार ऐसा भव्य कार्यक्रम होने वाला है. आज के समय में ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ती जा रही है और इसमें युवाओं के रोजगार के लिए संभावनाएं मौजूद हैं. ऐसे में यह एक्सपो युवाओं को प्रेरित करेगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देगा. कार्यक्रम के फाउंडर कृष्णा मद्धेशिया ने बताया कि हमारा लक्ष्य पूर्वांचल के युवाओं को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं और अवसर उनके अपने ही शहर में उपलब्ध कराना है. छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए ब्यूटी एक्सपो 2026 एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी न केवल नयी कलाओं को सीख पाएंगे बल्कि देश के प्रसिद्ध ब्यूटी एक्सपर्ट्स फेस टू फेस बादचीत करने और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त करेंगे. एक्सपो ब्यूटी 2026 कार्यक्रम की एंट्री फीस मात्र 699 रुपए रखी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सके. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और भारी संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवा ली है. गोरखपुर के धरती पर होने वाला यह ब्यूटी एक्सपो 2026 में निश्चित रूप से पूरे यूपी के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है. यह आयोजन फैशन, ग्लैमर और ब्यूटी की दुनिया से जुड़े युवाओं के लिए नए अवसरों का रास्ता बनाएगा और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान को ऊंचाई देने का काम करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top