नारी सशक्तिकरण महिलाओं की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, आत्मविश्वास और समाज में उनकी सम्मानजनक भागीदारी का प्रतीक है. महिलाएं आज के समय में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक महिला हैं एजुकेटर आस्था त्रिपाठी, जिनका जीवन संघर्ष, शिक्षा, समर्पण और सेवा की भावना का सुंदर उदाहरण है.
एजुकेटर आस्था त्रिपाठी ने कठिन परिस्थितियों को मात देकर शिक्षण जगत में लहराया परचम
उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में रहने वाली एजुकेटर आस्था त्रिपाठी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बस्ती स्कूल से प्राप्त की. बचपन से ही आस्था त्रिपाठी पढ़ाई के प्रति गंभीर और ज्ञान अर्जित करने के लिए उत्सुक रहती थीं. आस्था त्रिपाठी का जीवन आज उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो किसी कारणवश स्वयं को असहाय महसूस करती हैं. शिक्षा पूरी करने के बाद उनके सामने अनेक करियर कई सारे विकल्प थे लेकिन उन्होंने एक ऐसा रास्ता चुना जो केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं बल्कि समाज के भविष्य को दिशा देने वाला था. आस्था त्रिपाठी ने शिक्षण कार्य को अपना पेशा बनाया. उनका स्पष्ट कहना है कि बच्चों के मन को आकार देना और उन्हें सही दिशा प्रदान करना सबसे सार्थक कार्य है.

आस्था त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे कठिन दौर देखे जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. एक समय था जब वह एक निश्चिंत और खुशमिजाज व्यक्तित्व की धनी थीं लेकिन जीवन की परिस्थितियों ने उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूर किया. उनकी चुनौतियां ही उनके लिए सबसे बड़ी शक्ति बन गई. जीवन की चुनौतियों के बीच उन्होंने स्वयं को बार-बार खड़ा किया और शिक्षण के माध्यम से एक नई पहचान बनाई. उन्होंने अपने अनुभव और संघर्षों से यह साबित किया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों लेकिन यदि व्यक्ति में सकारात्मक सोच बनी रहे तो उसे सफलता अवश्य मिलती है.

शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल बन रही आज की बेटियां
संघर्षों ने उन्हें कमजोर करने के बजाय और अधिक मजबूत बना दिया. उन्होंने हर कठिनाई को एक नई सीख और अवसर के रूप में स्वीकार किया. आस्था त्रिपाठी ने आगे बताया कि मां सरस्वती का आशीर्वाद से ज्ञान प्राप्त होता है और ज्ञान बांटने से ही बढ़ता है. इसलिए वह शिक्षण को केवल नौकरी नहीं बल्कि मां सरस्वती की सेवा का माध्यम मानती हैं. ज्ञान का वास्तविक महत्व तभी है जब उसे दूसरों तक पहुंचाया जाए. इसलिए उन्होंने अपने जीवन को शिक्षा और विद्यार्थियों के विकास के लिए समर्पित कर दिया. जब वह विद्यार्थियों को पढ़ाती हैं उनके व्यक्तित्व का विकास भी करती हैं.

और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करती हैं तब उन्हें वास्तविक संतोष और खुशी का अनुभव होता है.नारी के सशक्त होने का वास्तविक अर्थ यही है कि महिलाएं अपनी क्षमताओं को पहचानें, शिक्षा हो, आत्मनिर्भर हो और अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हों सके. आस्था त्रिपाठी इस विचारधारा की जीवंत मिसाल हैं. आस्था त्रिपाठी का जीवन यही संदेश देती है कि चुनौतियां सफलता की राह में बाधा नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा होती हैं. जब एक महिला शिक्षित और सशक्त होती है तो पूरा समाज प्रगति के पथ पर होता है. एक शिक्षित और सशक्त महिला न केवल अपना भविष्य बदल सकती है, बल्कि पूरे समाज को नई दिशा दे सकती है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


