बहराइच में ग्रैंड मेकअप सेमिनार का आयोजन, 3 घंटे की लाइव क्लास – दीपशिखा पांडेय

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक भव्य ग्रैंड मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसने बहराइच को आकर्षण का केंद्र बना दिया. इस शानदार आयोजन में भारी संख्या में छात्राओं और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोग सम्मिलित दिखाई दिए. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिले की प्रसिद्ध प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट दीपशिखा पांडेय रही, जिन्होंने अपने हुनर और विचारों से सबको प्रभावित कर दिया.

मेकअप सीखने के लिए छात्रों की उमड़ी भीड़

सेमिनार आयोजन के दौरान लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक छात्रों को लाइव में क्लास दिया, जिसमें उन्होंने मेकअप से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स एवं जानकारियों को साझा किया. उन्होंने बताया कि एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट केवल चेहरे को सुंदर नहीं बनाता बल्कि वह परफेक्ट मेकअप करके व्यक्ति के आत्मविश्वास को मजबूत करता है. ब्राइडल मेकअप, स्किन मेकअप, बेस मेकअप, पार्टी मेकअप और आधुनिक मेकअप के बारे में दीपशिखा पांडेय ने विस्तार से जानकारी दी. क्लास में मौजूद लोगों ने पूरे लगन और परिश्रम के साथ क्लास में हिस्सा लिया. सभी लोगों ने बड़े ध्यान से मेकअप की बारीकियों को समझा और नई-नई तकनीकों के बारे में सीखा.

क्लास में उपस्थित छात्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिला जो उनके भविष्य और करियर के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है. दीपशिखा पांडेय ने लाइव डेमो के माध्यम से सभी छात्रों को यह भी समझाया कि किस प्रकार चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए परफेक्ट मेकअप लुक तैयार किया जाता है और यह भी बताया कि आज के समय में लोग भारी मेकअप से ज्यादा नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप लुक पसंद कर रहे हैं. इस वजह से एक मेकअप आर्टिस्ट को हर एक नए ट्रेंड और तकनीकी के बारे में जानकारी रखना बहुत ही जरूरी है.

राज्य में जिले का नाम रोशन कर रही दीपशिखा पांडेय

आयोजन के अंत में दीपशिखा पांडेय ने सभी सिखने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही थी. उन्होंने आगे बताया कि उनका उद्देश्य केवल मेकअप सीखना नहीं बल्कि युवाओं को विकसित व आत्मनिर्भर बनाना भी है. कठिन मेहनत और ईमानदारी के साथ हर एक युवा इस क्षेत्र में आकर अपना भविष्य बन सकता है. दीपशिखा पांडेय ने बताया कि उनका मेकअप स्टूडियो DS Makeup Studio And Academy के नाम से पुर बहराइच जिले में प्रसिद्ध है जहां पर कई छात्र छात्राएं प्रोफेशनल मेकअप की ट्रेनिंग लेते हैं और अपने भविष्य के नींव को मजबूती प्रदान करते हैं. दीपशिखा पांडेय हमेशा अपने छात्रों को नई तकनीकी और ट्रेंड्स के बारे में जानकारी देती है.

और उनको हमेशा अपडेट रखने की कोशिश करती हैं ताकि सभी छात्र मेकअप इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना सके. ग्रैंड मेकअप सेमिनार कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने दीपशिखा की मेहनत और कार्यशैली की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने हुनर और मेहनत के बल पर बहराइच जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है. आज हमारे जिले की पहचान दीपशिखा के नाम से होने लगी है. आज के समय में छोटे शहरों की बेटियां अपने अनुभव और टैलेंट के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रही हैं. कार्यक्रम के अंत में दीपशिखा पांडेय ने मंच से सभी दर्शकों, छात्रों और अतिथियों का दिल से आभार प्रकट किया और कहा कि आप लोगों का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है जो मुझे आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top