बहराइच में हुआ ग्रैंड मेकअप सेमिनार का आयोजन, युवाओं को मिला सिखने का मौका

उत्तर प्रदेश – बहराइच जिले में ग्रैंड मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया, जो पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना रहा. जिले के इस खास आयोजन में प्रसिद्ध प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट दिव्या सिंह ने अपनी कला और अनुभव से लोगों को प्रभावित किया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोग और दर्शक मौजूद दिखे. ग्रैंड मेकअप सेमिनार आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला.

टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने दिव्या सिंह को दिया अवार्ड

इस सेमिनार में दिव्या सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें विद्यार्थी जीवन से ही इस क्षेत्र में आने का शौक था लेकिन संसाधनों का अभाव होने के कारण उन्हें इस क्षेत्र में आना थोड़ा कठिन लगा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं माना. मैंने सारी समस्याओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का लगातार प्रयास किया और अब मुझे इस क्षेत्र में आए हुए 15 वर्ष हो चुके हैं. मुझे मेकअप के क्षेत्र में काफी अनुभव हो चुका है. ब्राइडल मेकअप, स्कीन केयर, बेस मेकअप, पार्टी मेकअप और अन्य आधुनिक मेकअप तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि हमें किस प्रकार चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए एक परफेक्ट लुक दिया जा सकता है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूरे ध्यान से उनकी बातों को सुना और मेकअप से संबंधित कई नयी जानकारियां प्राप्त की.

इस सेमिनार को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. कई युवाओं ने बताया कि उन्हें आज के इस कार्यक्रम से काफी कुछ नया सीखने को मिला और यह उनके करियर के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के चेहरे पर खुशियां साफ-साफ दिखाई दे रही थी. दिव्या सिंह ने कहा कि मेरा उद्देश्य केवल मेकअप सीखना नहीं अपितु युवाओं को विकसित बनाना है. आज के समय में मेकअप व ब्यूटी इंडस्ट्री में युवाओं के रोजगार के लिए ढेरों विकल्प हैं और अपने प्रतिभा से इस क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है. MLB makeup zone के नाम से गोंडा, पारसपुर बाजार में दिव्या सिंह का मेकअप स्टूडियो प्रसिद्ध है. यहां पर कई छात्र प्रोफेशनल मेकअप की ट्रेनिंग भी लेते हैं और कुछ छात्र अपना खुद का रोजगार खोलने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं.

दिव्या सिंह के सम्मान से कार्यक्रम का बढा गौरव

दिव्या सिंह ने बताया कि वह हमेशा प्रयास करती हैं कि उनके छात्रों को आधुनिक तकनीकी और ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी जाए ताकि वे सभी छात्र भविष्य में मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना सकें. मेकअप सेमिनार आयोजन में उस समय चार चांद लग गए जब टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री कांची सिंह का आगमन हुआ. कांची सिंह ने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में महत्वपूर्ण किरदार की भूमिका निभाई है. उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों ने तालियो की गड़गड़ाहट से उनका भव्य स्वागत किया. अभिनेत्री कांची सिंह ने दिव्या सिंह के काम और प्रतिभा की जमकर तारीफ की और उन्हें क्राउन व अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.

अभिनेत्री कांची सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बेटियां हर एक क्षेत्र में इतिहास रच रही है और अपने समाज व परिवार का नाम रोशन कर रही है. दिव्या सिंह जैसी प्रतिभाशाली बेटियां आज जिले के साथ प्रदेश की पहचान बन चुकी हैं. अगर आज की महिलाएं विश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़े तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना असंभव नहीं है. दिव्या सिंह ने मंच से बॉलीवुड अभिनेत्री कांची सिंह और सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि आप लोगों का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top