श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद अपनी आध्यात्मिक यात्रा प्रसिद्ध मंदिर श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंची. जहां पर श्रद्धालुओं में उत्साह, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस धार्मिक यात्रा के अवसर पर नीतू जायसवाल ने श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी धाम के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी.
आस्था की अनूठी मिसाल, खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन
नीतू जायसवाल ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि खाटू श्याम जी को भगवान श्रीकृष्ण का कलियुग अवतार है. प्राचीन धार्मिक पौराणिक के अनुसार वह महाभारत के योद्धा बर्बरीक थे. उन्होंने उस समय श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था. अद्वितीय भक्ति और त्याग से प्रसन्न होकर भगवान कृष्ण ने उन्हें कलियुग में अपने ही नाम श्याम से पूजे जाने का वरदान दिया था. राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटू धाम का धार्मिक स्थान आज देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में गिना जाता है जहां पर करोड़ों श्रद्धालु अपनी कामनाओं की पूर्ति की के लिए पहुंचते हैं. खाटू श्याम जी को हारे का सहारा कहा जाता है

क्योंकि मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा श्याम का स्मरण करने वाले भक्तों के दुख दूर होते हैं और उन्हें जीवन में नई शक्ति एवं आशा प्राप्त होती है. मंदिर में प्रतिदिन होने वाली मंगला आरती, श्रृंगार आरती, भोग आरती, और शयन आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होती हैं. दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा राजस्थान के दौसा जिले स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचा. यहां पर भक्तों ने जय श्री बालाजी के जयकारे लगाए और जयकारों के साथ दर्शन भी किया. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला.

खाटू श्याम से बालाजी धाम तक श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा रही यादगार
मेहंदीपुर बालाजी धाम भगवान हनुमान के बाल स्वरूप को समर्पित विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माना जाता है. भारतीय पूर्वजों की मान्यताओं के अनुसार यहां बालाजी महाराज स्वयं प्रकट हुए थे और यह स्थान सदियों से आस्था का केंद्र रहा है. पूरी दुनिया से लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं और भगवान बालाजी से सुख, शांति तथा संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं. उन्होंने आगे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीर्थयात्रा केवल मंदिरों के दर्शन तक सीमित नहीं होती है बल्कि यह आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जागरण का माध्यम भी है. जब श्रद्धालु श्रद्धा और विश्वास के साथ इन पवित्र धामों में पहुंचते हैं तो उन्हें शांति, ऊर्जा और जीवन में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है.

यात्रा में शामिल भक्तजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन उनके जीवन के अनुभवों में शामिल हो गए हैं. पूरे मार्ग में जयकारों और धार्मिक वातावरण ने यात्रा को और अधिक आनंदमय बना दिया था. भारत के सभी तीर्थस्थल आस्था के केंद्र होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, इतिहास और विरासत के जीवंत प्रतीक भी हैं. उन्होंने सभी भक्तों से पवित्र स्थलों की मर्यादा बनाए रखने, श्रद्धा और अनुशासन के साथ दर्शन करने का आग्रह किया. खाटू श्याम जी से मेहंदीपुर बालाजी तक की यह यात्रा सभी भक्तों के लिए एक धार्मिक भ्रमण के साथ-साथ शांति, भक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का एक प्रेरणादायक अनुभव बनकर उभरी है। 
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


