विश्व पृथ्वी दिवस पर देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

पचपेडिया रोड बस्ती स्थित देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स के प्रांगण में रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को पर्यावरण के संरक्षण, प्रकृति संवर्धन एवं अपनी धरती मां को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक करना था. इस कार्यक्रम में प्राकृतिक और सामाजिक सुधार का सुंदर संगम देखने को मिला.

हमारी शक्ति–हमारा ग्रह, छात्रों ने लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प

इस वर्ष का यह कार्यक्रम (विश्व पृथ्वी दिवस) का मुख्य संदेश “हमारी शक्ति-हमारा ग्रह” रखा गया है जिसके माध्यम से सभी लोगों को यह समझाने का प्रयास कराया गया है कि पृथ्वी की रक्षा करना केवल सरकारों या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का अपना कर्तव्य है. कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण बचाने, वृक्ष लगाने और जल संरक्षण व स्वच्छता बनाएं रखने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब बस्ती सेंटर के विशिष्ट पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया. इस शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोटरी संगठन के मार्गदर्शक संदेशों का भी उल्लेख किया गया. आर.आई. प्रेसिडेंट रो. फ्रांसिस्को एरेज़ो तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में प्रेरणादायक विचारों को साझा करते हुए पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को निभाने का मुख्य रूप से आवाह्न किया गया.

बच्चों के द्वारा प्रस्तुत नाटक “सेव ट्री – सेव अर्थ ” इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा. नाटक के माध्यम से सभी छात्रों में पेड़ों की महत्व, वनों की कटाई से नुकसान और प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया. मंच पर ऋषभ, प्रणव, कृष्णा, शाश्वत, संकल्प, शगुन, अनुषा, रिशांक, सम्राट, मानसी और श्रेया के अद्भुत अभिनय ने परिसर में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि बच्चों ने स्वस्थ , जीवन स्वच्छ पर्यावरण के विषय पर रैप वांक भी प्रस्तुत किया . रंग-बिरंगे परिधानों और प्रेरणादायक संदेशों के साथ बच्चों ने यह दिखाया कि स्वच्छ पर्यावरण व वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है. छात्रों की आत्मविश्वास पूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया.

पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने कहा—पेड़ बचाओ, धरती सजाओ

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के अध्यक्ष रो. मनीष कुमार सिंह, सचिव रो. कलीमुल्लाह खान, उपाध्यक्ष रो. अमर मणि पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रो. दिलीप कुमार गुप्ता, चार्टर अध्यक्ष रो. मुनीरउद्दीन अहमद, चार्टर सचिव रो. लक्ष्मी कान्त पाण्डेय तथा मि. राजेश कुमार ओझा तथा आने लोगों की उपस्थिति देखने को मिली. कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा और जागरूकता ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना पांडे, एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक, वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

विद्यालय के शिक्षकों ने कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए छात्रों को इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया. उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, आराध्या सिंह, नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, संजू सिंह, आकांक्षा मिश्रा, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति, आफताब, अभिषेक वर्मा और नंदिनी गाडिया ने बच्चों को तैयार करने में विशेष रूप से योगदान दिया। कक्षा 2 से कक्षा 7 तक के प्रतिभाशाली छात्र – रूही, अंजलि, ऋषिका, युवान, अर्शिता, आशी, जोएल, अर्क पांडेय, जतिन, प्रगति, इशानवी, दीप्ता, आराध्या, अवंतिका ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. सभी छात्रों के उत्साह एवं ऊर्जा ने यह साबित कर दिया कि अगर छात्रों को सही दिशा मिले तो नयी पीढ़ी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top