विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों का महासंगम – राजकुमार श्रीवास्तव

बस्ती क्षेत्र का प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ जिसमें सभी अध्यापकों का छात्रों के चेहरे पर उत्साह और ऊर्जा देखा गया. विद्यालय का यह दूसरा ब्रांच है जो नियर मिश्रौलिया खिरीघाट मड़वानगर में स्थित है. नए सत्र के शुरुआत में विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी, जिज्ञासा और कुछ नया सीखने का उत्साह साफ-साफ दिखाई दे रहा था.

नए जोश और उत्साह के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव में मीडिया से खास बातचीत के दौरान बताया कि नए सत्र के आरंभ होते ही सभी बच्चों के चेहरे पर नए उत्साह, उमंग, ऊर्जा और नवाचार देखने को मिला. नए सत्र के आरंभ होते ही विद्यालय में साफ सफाई और आकर्षक ढंग से सजाया गया. छोटे बच्चों से लेकर बड़े छात्रों तक नया सत्र खास बन गया. विद्यालय के डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में छात्रों को केवल शिक्षा ताकि सीमित नहीं रखा जाता बल्कि छात्रों के हर प्रकार के विकास पर जोर दिया जाता है. हमारे विद्यालय में टेक्नोलॉजी और स्मार्ट क्लास से संबंधित सुविधा उपलब्ध हैं.

इस विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती मोहिता श्रीवास्तव ने विद्यालय परिसर में सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, नियमितता और सकारात्मक सोच ही छात्र को जीवन में आगे ले जाता है. उन्होंने आगे कहा कि नया सत्र छात्रों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है जिसमें छात्र अपने लक्ष्य को निर्धारित करके एक नई दिशा में बढने का प्रयास करता है. आज के युग की आवश्यकता को देखते हुए हमें प्रयास करना होगा कि अभिभावक और अध्यापक दोनों ही छात्रों के प्रयासों की सराहना करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़ सके. हमारे विद्यालय में छात्रों को प्रैक्टिकल और एक्टिविटी माध्यम से पढ़ाया जाता है.

नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों के सपनों की नयी उड़ान

हमारे विद्यालय में साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, आर्ट रूम, क्राफ्ट रूम अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. इतना ही नहीं बल्कि छात्रों के सपोर्ट एक्टिविटी पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है जिसमें बच्चों का शारीरिक का मानसिक विकास की परीक्षा ली जाती है. हमारे विद्यालय में पूरे वर्ष लगातार पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताएं और अलग-अलग प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाते हैं जिसमें सभी छात्रों को डांस, म्यूजिक, ड्रामा और डिवेट सिखाया जाता है जिससे छात्रों की छुपी हुई प्रतिभा निखर सके. हमारे विद्यालय में कई वर्षों से लगातार छात्रों की करियर काउंसलिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जा रहा है.

करियर काउंसलिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के द्वारा छात्रों को उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया जाता है और उन्हें एक नई दिशा दिया जाता है. विद्यार्थियों के माता-पिता ने विद्यालय के सभी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ व्यवहार आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान दिया जाता है जो आज के समय के छात्रों की सबसे बड़ी जरूरत है. नए सत्र के आरंभ होने से विद्यालय के सभी शिक्षक भी उत्साहित नजर आए और उनका कहना है कि हमारा विद्यालय छात्रों की सुविधा का साधन है जहां पर छात्रों को उनके जीवन से संबंधित हर एक क्षेत्र का पाठ पढ़ाया जाता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने के लिए प्रेरित किया जाता है. विद्यालय का नया सत्र छात्रों के सपनों को उड़ान देने की नई शुरुआत है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top