श्री वशिष्ठ धाम महोत्सव में नृत्य, संगीत और कला का महासंगम

बस्ती शहर में सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धनुषधारी चतुर्वेदी संगीत सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित तथा अजसा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित श्री वशिष्ठ धाम महोत्सव का भव्य आयोजन 26 अप्रैल 2026, दिन रविवार को बादशाह हाल, रौता चौराहा के निकट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इसी आयोजन में स्थानीय प्रतिभाओं को एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का सुनहरा अवसर मिला.

स्थानीय प्रतिभाओं को मिला अब मंच – उभरी शहर की प्रतिभाएं

कार्यक्रम के आयोजक धनुषधारी चतुर्वेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव के लिए पहले चरण में ऑडिशन आयोजित किए गए थे जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली लोगों का चयन किया गया. उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना है. इस कार्यक्रम के संयोजक अच्युत शुक्ल ने कहा कि महोत्सव में नृत्य, संगीत, कला, मॉडलिंग और लेखन विधि जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी – अपनी विशेष विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने भी कलाकारों के प्रदर्शन की भरपूर सराहना की, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी जीवंत हो गया. इस प्रतियोगिता में परिणामों के घोषणा के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया. जिसमें संगीत प्रतियोगिता में अर्पित भर्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी मधुर आवाज से सभी लोगों का दिल जीत लिया. दूसरी ओर नृत्य प्रतियोगिता में आदित्य कुमार ने अपने आकर्षक, सुंदर व ऊर्जावान प्रदर्शन प्रथम स्थान प्राप्त किया. लेखन प्रतियोगिता में निधि चौधरी ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति से लोगों को प्रभावित करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया.

वशिष्ठ धाम महोत्सव बना कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर

कला प्रतियोगिता में अंश ने अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा मॉडलिंग प्रतियोगिता में सैफ अली और वैष्णवी वर्मा ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया. इस कार्यक्रम में निष्पक्षता और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए निर्णायक मंडल में काफी अनुभवी व्यक्तियों को शामिल किया गया था. जिसमें शुभम साहू, शिवेंद्र पंडित और शिवांश पांडे ने अपनी अहम भूमिका निभाई. निष्पक्षता और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन करते हुए विजेताओं को चयन किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन अंजली पांडे और नागेंद्र शुक्ल के द्वारा किया गया. जिसके द्वारा पूरा कार्यक्रम सहज और रोचक तरीके से संपन्न हुआ.

मंच संचालन की ओजस्वी शैली ने दर्शकों को पूरे समय तक बांधे रखा. इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ा दिया. मुख्य अतिथियों में प्रवीण कुमार सिंह, भावेश पाण्डेय, मन्नू सिंह, अखिलेश पाठक, मनमोहन श्रीवास्तव, आरती देवी, जया शुक्ला, रवि पटेल, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. डी.के. गुप्ता तथा अन्य लोगों की उपस्थिति देखने को मिली. इन सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और इस तरह के आयोजन की भरपूर सराहना की. इस कार्यक्रम में अरुणेश सिंह, लतीफ, सुहैल, आदर्श, हर्ष, यथार्थ, मणि, आलोक तथा अनेक लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपना योगदान देकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top