बस्ती में श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कॉरिडोर व सुंदरीकरण को 2 करोड़ की मंजूरी

बस्ती जिले में धार्मिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक विशेष कम उठाया गया है. विश्व हिंदू महासंघ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी की पहल पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण और सुंदरीकरण का रास्ता प्रसस्त हो चुका है. इस परियोजना के लिए पर्यटन में विभाग द्वारा लगभग 2 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जिससे स्थानीय क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है.

बस्ती को बड़ी सौगात, भद्रेश्वरनाथ मंदिर का कायाकल्प

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार यह स्वीकृति धर्मार्थ कार्य निदेशालय वाराणसी के सचिव द्वारा भेजे गए पत्र और बस्ती के तत्कालीन जिला अधिकारी के द्वारा प्रस्तुत की गई मुख्य पांच बिंदुओं के विस्तृत व्याख्या के आधार पर दी गई है. इस पूरे प्रक्रिया में प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया और बाद में इस परियोजना को हरी झंडी दिखाई गई. महासंघ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2024 में उन्होंने योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर श्री भदेश्वर नाथ मंदिर के कॉरिडोर निर्माण और उसके सुंदरीकरण की मांग की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लिया और न केवल इसके घोषणा की बल्कि इसके लिए आवश्यक धनराशि भी सुनिश्चित कराई गई.

सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि आज की यह परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं है बल्कि यह बस्ती जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. श्री बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर मे हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं परंतु यहां पर सुविधाओं के अभाव में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. नए कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं का बेहतर आगमन, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन और अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का व्यापक विस्तार किया जाएगा जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ पारंपरिक शैलियों का भी ध्यान रखा जाएगा ताकि धार्मिक वातावरण की पवित्रता बनी रहे.

बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा धार्मिक आकर्षण का केंद्र

इतना ही नहीं बल्कि मंदिर परिसर में बैठने की अच्छी व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा से जुड़े प्रबंधो की अच्छी व्यवस्था की जाएगी. क्षेत्रीय लोगों का मानना है इस योजना से ना केवल श्रद्धालुओं के सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. मंदिर परिसर के आसपास छोटे-छोटे व्यवसायों, दुकानों और अन्य सेवाओं का विकास होने से स्थानीय लोगों को रोजगार को अवसर मिलेगा. सौरभ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह निर्णय राज्य सरकार के धार्मिक स्थलों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने आगे कहा जब प्रशासन, जनता और सरकार मिलकर कोई कार्य करते हैं तो विकास के ऐसे सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं.

इस परियोजना को जल्द ही शुरू की जाएगी. पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इस निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की मुख्य योजना बनाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि गुणवत्ता और पारदर्शिता का इस निर्माण कार्य में ध्यान रखा जाएगा ताकि यह परियोजना लंबे समय तक लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सके. यह योजना बस्ती जिले की पहचान के लिए एक अवसर लेकर आया है. धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top