उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ी सौगात लेकर ऑर्गेनाइजर आर्यन शुक्ला सामने आए हैं. उन्होंने 14 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले वन डे हेयर मास्टर क्लास सेमिनार का शंखनाद कर दिया है. यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम मार्क प्रोफेशनल के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रसिद्ध हेयर स्पेशलिस्ट जावेद हबीब सभी प्रतिभागियों को आधुनिक हेयर तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे.
मास्टर क्लास से प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता में वृद्धि
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार यह मास्टर क्लास सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के हेयर स्टाइलिस्ट, सैलून संचालकों, ब्यूटी प्रोफेशनल्स और इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है. आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के कौशल को नई दिशा देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी तैयार करेगा. सेमिनार में हेयर इंडस्ट्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिसमें केराटिन ट्रीटमेंट, हेयर बोटॉक्स, हेयर स्मूदनिंग, एडवांस हेयर कट तथा प्रोडक्ट नॉलेज एवं प्रश्नोत्तर सत्र शामिल हैं.

इन सभी विषयों पर जावेद हबीब स्वयं लाइव डेमो में मार्गदर्शन देंगे, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा. कार्यक्रम आयोजक आर्यन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गोंडा जैसे शहर में इस स्तर का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के ब्यूटी और हेयर प्रोफेशनल्स के लिए गर्व की बात है. उनका उद्देश्य छोटे शहरों के प्रतिभाशाली युवाओं को महानगरों जैसी उच्च स्तरीय ट्रेनिंग उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें. इस मास्टर क्लास से प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी.
गोंडा शहर पहली बार बनेगा हेयर एजुकेशन का नया केंद्र
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की सीटों की व्यवस्था की गई है. सिल्वर सीट का शुल्क 1,500 रू, गोल्ड सीट का शुल्क 3,000रू रखा गया है, जिसमें निर्धारित एमआरपी तक रिटर्न गिफ्ट भी दिया जाएगा. इसके अलावा अवार्ड श्रेणी के लिए 5,000 रू तथा क्राउन विद अवार्ड श्रेणी के लिए 7,000 रू का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं है बल्कि प्रतिभागियों को उद्योग की नई तकनीकों, आधुनिक उत्पादों और बदलते ट्रेंड्स से परिचित कराना है. विशेषज्ञों का कहना है कि आज के समय में हेयर इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आ रहा है और नई तकनीकों की जानकारी प्रत्येक प्रोफेशनल के लिए आवश्यक हो गई है.

ऐसे में यह मास्टर क्लास उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी. इस कार्यक्रम में सीमित सीटें सीमित हैं इसलिए इच्छुक प्रतिभागी समय रहते अपना पंजीकरण करा ले. सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा. गोंडा में आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम निश्चित रूप से हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा. इस कार्यक्रम को लेकर गोंडा जिले के ब्यूटी प्रोफेशनल्स और युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है तथा सभी को 14 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


