बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की मौजूदगी में देश का सबसे बड़ा ब्यूटी और फैशन महोत्सव

देशभर में प्रतिभाओं को एक नई पहचान देने के उद्देश्य से कार्य कर रही एम.एस.यू. Money Safe Universe लगातार फैशन, ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में नए आयाम स्थापित कर रही है. संस्था की Founder एवं CEO अंजू शर्मा जो मुंबई से है, उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाले कार्यक्रम आज देश के विभिन्न राज्यों में युवाओं, मेकअप आर्टिस्टों और ब्यूटी प्रोफेशनल्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा हैं.

2026 का सबसे चर्चित फैशन और ब्यूटी इवेंट

M.S.U. द्वारा 10 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित ब्रजधाम बैंक्वेट हॉल में एक भव्य Beauty Carnival का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की विशेष उपस्थिति होगी, जो प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनसे संवाद भी करेंगी. M.S.U. का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है बल्कि देश के छोटे शहरों और कस्बों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है. संस्था लगातार ऐसे मंच तैयार कर रही है जहाँ मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट, हेयर स्टाइलिस्ट, मॉडल और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े युवा अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकें. Founder एवं CEO अंजू शर्मा का मानना है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो भारत के छोटे शहरों की प्रतिभाएँ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं. कार्यक्रम में पूरे दिन अलग-अलग विशेषज्ञों द्वारा मेकअप डेमो, प्रोडक्ट नॉलेज सेशन और प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी. सुबह की शुरुआत प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट जूली श्रीवास्तव के लाइव डेमो से होगी.

इसके बाद स्नेहा, मीनू सिंह, प्रीति जायसवाल तथा प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट एवं एजुकेटर शिवम सिंह अपने अनुभव और तकनीकों को प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे. प्रत्येक सेशन में आधुनिक मेकअप ट्रेंड, स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप प्रोफेशनल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी. इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सरिता चौरसिया उपस्थित होंगी, जो Beauty World Salon & Academy देवरिया से है. आयोजकों के अनुसार उनका अनुभव प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा. वहीं पूरे कार्यक्रम का संचालन निधि बरनवाल करेंगी, जबकि आयोजन को सफल बनाने में टीम सदस्य तान्या मोदनवाल, रोजी खातून, प्रिया शर्मा एवं अपूर्वा शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे. दोपहर बाद आयोजित होने वाले Awards & Celebrity Photo Shoot कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा होगा. जहाँ पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के साथ फोटोशूट का अवसर भी मिलेगा.

M.S.U. का सपना भारत की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके करियर को नई दिशा देगा. संस्था का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएँ आयोजित करना नहीं है बल्कि प्रतिभागियों को सीखने, आगे बढ़ने और अपने करियर को मजबूत बनाने के लिए एक विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराना है. इसी कारण देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी प्रोफेशनल्स इसके आयोजनों से जुड़ रहे हैं. Founder एवं CEO अंजू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि M.S.U. का सपना भारत की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है.

संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी, जिनके माध्यम से युवाओं को सीखने, नेटवर्क बनाने और अपने हुनर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का अवसर मिलेगा. यू.पी. के देवरिया में आयोजित होने वाला यह Beauty Carnival केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री के लिए सीखने, प्रेरणा लेने और करियर निर्माण का एक महत्वपूर्ण अवसर है. बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की उपस्थिति, अनुभवी मेकअप विशेषज्ञों के लाइव सेशन तथा M.S.U. की पेशेवर आयोजन शैली इस कार्यक्रम को प्रदेश के सबसे चर्चित ब्यूटी आयोजनों में शामिल करने की क्षमता रखती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top