सौंदर्य एवं फैशन जगत में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से A New Trend Makeup Studio & Academy के द्वारा 14 जुलाई 2026 को वन डे मेकअप सेमिनार (सीजन 3) का भव्य आयोजन लखनऊ में होने वाला है. यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. सेमिनार का संचालन प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट एवं एजुकेटर मिस्टर ऋषभ द्वारा किया जाएगा. इस विशेष आयोजन में मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को आधुनिक तकनीक, ब्राइडल मेकअप, फैशन और मॉडलिंग से संबंधित जानकारियाँ भी दी जाएंगी.
लखनऊ में दिखेगा टैलेंट का जलवा, ब्यूटी का सबसे बड़ा मंच – सीजन-3
कार्यक्रम की आयोजक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एवं ग्लोबल एजुकेटर निधि श्रीवास्तव हैं जिन्होंने मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में यह सेमिनार लगातार तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है. इस सेमिनार कार्यक्रम का उद्देश्य मेकअप और फैशन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जहाँ वे नई तकनीकों को सीख सकेंते है और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करके अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकेंगे. इस सेमिनार में प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा.

जिनमें ब्राइडल कंपटीशन, मॉडल रैम्प वॉक तथा किड्स मॉडलिंग प्रमुख आकर्षण होंगे. इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा. साथ ही आयोजकों द्वारा लंच, हाई टी, गुडी बैग तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे. इससे प्रतिभागियों को सीखने के साथ-साथ सम्मान और प्रोत्साहन भी मिलेगा.
BREKING NEWS : लखनऊ में ब्यूटी और फैशन का आयोजन
इस वर्ष के सेमिनार की खास बात यह है कि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट दिव्यांशी मिश्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी. उनके आगमन से कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ जाएगी. दिव्यांशी मिश्रा अपने प्रेरणादायी व्यक्तित्व और सामाजिक सहभागिता के लिए जानी जाती हैं. उनके अनुभव और विचार कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे. दिव्यांशी मिश्रा ने सेमिनार के बारे में बताते हुए कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य मेकअप इंडस्ट्री में आधुनिक ट्रेंड्स, प्रोफेशनल ब्राइडल मेकअप, क्लाइंट हैंडलिंग, करियर ग्रोथ और फैशन इंडस्ट्री की नई संभावनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराना है. मिस्टर ऋषभ अपने अनुभवों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रोफेशनल सफलता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देंगे.

कार्यक्रम संयोजिका निधि श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटीशियन, मॉडल्स और फैशन प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आ रहे हैं इसलिए सभी इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते अपना पंजीकरण करा ले ताकि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठा सकें. आयोजकों का विश्वास है कि यह आयोजन मेकअप और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं के लिए सीखने और करियर बनाने का एक अवसर साबित हो सकता है तथा सीजन-3 पिछले सभी आयोजनों की तुलना में अधिक सफल और यादगार बनेगा. सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाली दिव्यांशी मिश्रा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी तथा विजेताओं को सम्मानित भी करेंगी. उनके प्रेरणादायी संबोधन से युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की एक नई दिशा भी मिलेगी.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


