सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल का सेवा अभियान बना चर्चा का विषय, मरीजों को हुआ लाभ

शनिवार 4 जुलाई को सदर तहसील परिसर बस्ती में जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल, महरीपुर फुटहिया, कलवारी रोड, बस्ती द्वारा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया. इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सदर तहसीलदार श्री विनय प्रभाकर, उपजिलाधिकारी (एस.डी.एम.) श्री हिमाशु कुमार एवं नायब तहसीलदार मिस स्वाती सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

निशुल्क कैंप के तहत 327 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे. कुल 327 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज को आवश्यक परामर्श, निःशुल्क दवाएँ व बेहतर स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी सलाह प्रदान की गई. मरीजों में बुजुर्ग, महिलाएँ, युवा एवं बच्चों की भी उल्लेखनीय संख्या रही, जिन्होंने इस सुविधा का लाभ उठाया. अधिकारियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं. इनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, बी.पी. , ब्लड शुगर की जाँच, नेत्र परीक्षण, महिलाओं से संबंधित रोगों की जाँच एवं परामर्श, हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों की जाँच तथा सामान्य परामर्श प्रमुख रहे.

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से मरीजों की जाँच की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें आगे के उपचार के संबंध में भी उचित मार्गदर्शन दिया गया. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मरीजों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया. इस शिविर के दौरान सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं है. डॉ. ज्योति सिंह, जो नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं चेयरमैन है. डॉ. हनुमान सिंह जो लेप्रोस्कोपिक सर्जन है. डॉ. कीर्ति सिंह जो प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. डॉ. बी. के. पाल जो हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. हरिनारायन जो जनरल फिजिशियन माने जाते हैं. इन सभी डॉक्टरों ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया.

सत्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के साथ परामर्श भी

चिकित्सकों ने प्रत्येक मरीज की स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाएँ लिखीं तथा गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को आगे की जाँच एवं उपचार के लिए उचित परामर्श भी दिया. इस निशुल्क कैम्प में विशेष रूप से नेत्र परीक्षण, मधुमेह व बी.पी. की जाँच के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला. कई ऐसे मरीज भी सामने आए जिन्हें प्रारंभिक अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी मिली, जिससे समय रहते उनका उपचार संभव हो सकेगा. महिलाओं के लिए अलग से परामर्श की व्यवस्था की गई थी, जहाँ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया.

वहीं हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई. अस्पताल के संस्थापक श्री सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है. उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले अनेक लोग समय पर चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना अस्पताल की सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top