सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल को मिला भामाशाह सम्मान 2026, व्यापारी जगत में रचा इतिहास

जनपद बस्ती में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस-2026 का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट व्यापारिक योगदान, कर भुगतान में पारदर्शिता तथा समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया.

बस्ती के प्रेम कुमार अग्रवाल बने सर्वोच्च जीएसटी करदाता

सुशील ऑटोमोबाइल्स (हीरो एजेंसी), स्टेशन रोड – बस्ती के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर वर्ग में सर्वोच्च जीएसटी करदाता के रूप में ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान दिया गया. यह विशेष सम्मान उन्हें ईमानदारीपश से कर भुगतान, व्यापारिक उत्कृष्टता व समाज के प्रति उनके सकारात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रेम कुमार अग्रवाल ने इसे अपने प्रतिष्ठान के सभी कर्मचारियों, ग्राहकों और सहयोगियों के विश्वास का परिणाम बताते हुए कहा

कि किसी भी व्यवसाय की वास्तविक सफलता केवल आर्थिक प्रगति में नहीं होता बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने में निहित होती है. उन्होंने आगे कहा कि समय पर कर भुगतान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है क्योंकि इसी से देश के विकास कार्यों को गति मिलती है. जनपद बस्ती में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में दानवीर भामाशाह के जीवन और उनके अद्वितीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया. वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह केवल एक धनी व्यापारी नहीं थे बल्कि वह राष्ट्रभक्ति, त्याग और स्वाभिमान के अद्वितीय प्रतीक थे.

जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित हुए प्रेम कुमार अग्रवाल

जब महाराणा प्रताप कठिन परिस्थितियों में मुगलों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे थे और उनके पास संसाधनों का अभाव था, तब भामाशाह ने अपना संपूर्ण खजाना राष्ट्र रक्षा और स्वाधीनता के संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया था. उनके इस त्याग ने केवल एक राजा की सहायता नहीं की बल्कि स्वराज और स्वाभिमान की रक्षा का मार्ग भी प्रशस्त किया. भामाशाह का जीवन आज भी व्यापारिक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है. उन्होंने अपने जीवन से यही संदेश दिया है कि व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का सशक्त माध्यम भी होता है. इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं राज्य कर विभाग के सभी अधिकारियों ने व्यापारियों से कर प्रणाली के प्रति जागरूक होने, तथा ईमानदारी से जीएसटी का भुगतान करना व डिजिटल और पारदर्शी व्यापारिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

अधिकारियों ने आगे बताते हुए कहा कि आज का मिला हुआ सम्मान उन व्यापारियों के लिए प्रेरणा हैं जो अपने व्यवसाय के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इस कार्यक्रम में व्यापारिक संस्थानों और उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की शानदार प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करके स्थानीय उत्पादों, व्यापारिक नवाचारों और उद्यमशीलता की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए व्यापारिक विकास और कर अनुपालन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान प्रेम कुमार अग्रवाल को मिला यह विशेष सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम था बल्कि पूरे व्यापारिक समुदाय के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि भी है. व्यापारियों को मिला हुआ यह सम्मान दर्शाता है कि जो व्यापारी ईमानदारी, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, उन्हें समाज और शासन दोनों स्तरों पर सम्मान मिलता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top