बस्ती में फैशन और ब्यूटी का नया केंद्र बना मोनालिसा हाउस ऑफ़ फैशन एंड ब्यूटी

जनपद बस्ती में फैशन और ब्यूटी जगत में एक नई शुरुआत उस वक्त हुई जब धर्मशाला रोड स्थित मोनालिसा हाउस आफ फैशन एंड ब्यूटी का शुभारंभ गरिमामय वातावरण के साथ संपन्न हुआ. प्रतिष्ठित व्यवसायी सरदार कुलविंदर सिंह की पत्नी एवं प्रतिष्ठान की संचालिका हरसरन कौर द्वारा स्थापित इस आधुनिक ब्यूटी एवं फैशन सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता सिंह, अजय सिंह विधायक की पत्नी हरैया ने फीता काटकर व विधिवत पूजा के साथ किया गया. इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी उपस्थित रहे.

डॉ. सुनीता सिंह ने मोनालिसा हाउस ऑफ़ फैशन एंड ब्यूटी का किया उदघाटन

उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता सिंह ने प्रतिष्ठान का विस्तृत अवलोकन किया और यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना की. डॉ. सुनीता सिंह ने हरसरन कौर एवं उनके परिवार को इस नई पहल की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में फैशन और ब्यूटी उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठानों के खुलने से न केवल स्थानीय लोगों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं अपने शहर में उपलब्ध होंगी अपितु इससे स्थानीय युवाओं को भी प्रेरणा भी मिलेगी कि वे अपने शहर में रहकर नए व्यवसाय और रोजगार के अवसर विकसित कर सकते हैं.

उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाने में ब्यूटी और ग्रूमिंग का काफी अधिक महत्व है. यदि किसी शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रतिष्ठान उपलब्ध हों तो लोगों को बेहतर सेवाओं के लिए दूसरे शहरों नहीं जाना पड़ता. उन्होंने कहा कि मोनालिसा हाउस आफ फैशन एंड ब्यूटी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और ग्राहकों के विश्वास के बल पर बस्ती में एक नई पहचान स्थापित करेगा. उन्होंने ईश्वर से प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति की कामना करते हुए कहा कि यह संस्थान सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और समाज में सकारात्मक योगदान देता रहे.

बस्ती के फैशन जगत में शुरू हुआ नया अध्याय

हरसरन कौर ने सभी आए हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि मोनालिसा हाउस आफ फैशन एंड ब्यूटी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक फैशन एवं ब्यूटी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. यहां पर ग्राहकों की आवश्यकताओं और नवीनतम ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान की जाएंगी. हरसरन कौर ने आगे कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी होता है. इसी विश्वास को बनाए रखने के लिए उनके प्रतिष्ठान में गुणवत्ता, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक और बेहतर ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

उनका प्रयास यही है कि प्रत्येक ग्राहक यहां से संतुष्ट होकर जाए और अपने अनुभव के आधार पर दूसरों को भी इस प्रतिष्ठान से जुड़ने के लिए प्रेरित करे. उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के बिना इस नई शुरुआत को सफल बनाना संभव नहीं था. बस्ती शहर के लोगो ने इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आधुनिक प्रतिष्ठान स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करते हैं और साथ ही इससे शहर के लोगों को बेहतर और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध होंगी. कार्यक्रम के अंत में हरसरन कौर ने इस नई शुरुआत के लिए सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान की निरंतर सफलता एवं प्रगति की कामना की.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top