मेहनत और प्रतिभा से मिला रिया मौर्या को राष्ट्रीय पहचान, बनी मिस इंडिया 2026

गोरखपुर जिले में रहने वाली एक प्रतिभाशाली मॉडल रिया मौर्या ने मिस इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. मिस इंडिया जैसे बड़े मंचों पर पहुंचना आसान नहीं होता. इसके लिए वर्षों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की आवश्यकता होती है. उनकी उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है जो मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने का सपना देखते हैं.

मिस इंडिया 2026 का खिताब जीती रिया मौर्या

रिया मौर्या ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मॉडलिंग के क्षेत्र में गहरा अनुभव है. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई फैशन शो, फोटोशूट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा है. उनका कहना है कि सफलता केवल सुंदरता से नहीं, बल्कि मेहनत और सीखने की इच्छा से मिलती है. इसी कारण उन्होंने प्रतियोगिता के हर चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करके अंततः मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. राजधानी लखनऊ में मल्लिका-ए-अवध के द्वारा एक भव्य बॉलीवुड मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिभाशाली मॉडल्स ने भाग लिया.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मॉडलिंग क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना और उनकी क्षमताओं को पहचान दिलाना था. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया गया. मल्लिका -ए- अवध के द्वारा एक भव्य बॉलीवुड मॉडलिंग प्रतियोगिता में मॉडल्स की प्रोफेशनल फोटोशूट क्षमता, फैशन सेंस, रनवे वॉक, बॉडी लैंग्वेज, कैमरा फेसिंग, पोजिंग तकनीक, फिटनेस, स्किन केयर, सोशल मीडिया प्रेजेंस, कॉन्फिडेंस लेवल और नए फैशन ट्रेंड्स की समझ को परखा गया. रिया मौर्या ने इन सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया.

मॉडलिंग जगत में रिया मौर्या की शानदार उपलब्धि

मल्लिका -ए- अवध के द्वारा एक भव्य बॉलीवुड मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. अभिनेत्री चाहत पांडेय ने रिया मौर्या को मिस इंडिया 2026 का अवार्ड प्रदान किया. यह सम्मान रिया मौर्या के जीवन का सबसे यादगार पल बन गया. अवार्ड प्राप्त करते समय उनकी आंखों में खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था. इस कार्यक्रम के दौरान कैलेंडर ऑफ दिवा कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बना रहा. रिया मौर्या को इस विशेष कैलेंडर का हिस्सा बनने का एक अवसर मिला और उनका कैलेंडर लॉन्च भी किया गया. कैलेंडर लॉन्च के दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की जमकर सराहना की.

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी रिया मौर्या की सफलता पर जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया. अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए रिया मौर्या ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत ही गर्व और खुशी का दिन है मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक मेहनत की थी. मेरा सपना था कि मैं भी एक बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाऊं और आज वह सपना पूरा हो गया है. मिस इंडिया 2026 का खिताब जीतकर रिया मौर्या ने अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है और देश की युवा पीढ़ी को भी यह विश्वास दिलाया कि सपने सच होते हैं. आज रिया मौर्या हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. उनकी शानदार उपलब्धि बताती है कि यदि व्यक्ति में मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो वह हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top