12 साल की मेहनत का मिला इनाम, वैशाली पटेल हुई सम्मानित

प्रतिभा और मेहनत जब एक साथ मिलती हैं तो सफलता स्वयं व्यक्ति के कदम चूमती है. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली प्रसिद्ध प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट वैशाली पटेल ने इन्हीं बातों को चरितार्थ करके दिखाया है. मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए वैशाली पटेल को बहराइच में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री कांची सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

सफलता का रास्ता संघर्ष और विफलता से होकर गुजरता है

वैशाली पटेल ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी सेवाएं दे रही हैं. उनके द्वारा संचालित वैशाली मेकओवर एंड हेयर सैलून आज एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन चुका है. बहराइच में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री कांची सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. जब वैशाली पटेल को उनके उत्कृष्ट कार्यों और लंबे अनुभव के लिए मंच पर बुलाया गया तो पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी.

सम्मान ग्रहण करने के बाद अभिनेत्री कांची सिंह ने वैशाली पटेल के कार्यों की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता. सफलता का मार्ग हमेशा संघर्ष से होकर गुजरता है. सफलता का रास्ता विफलता के रास्ते से होकर ही गुजरता है. जिस प्रकार सूर्य स्वयं जलकर पूरे संसार को प्रकाश देता है, ठीक उसी प्रकार मेहनती और समर्पित लोग अपने संघर्षों के माध्यम से समाज में नई रोशनी फैलाते हैं. वैशाली पटेल का कार्य भी इसी प्रकार प्रेरणादायक है. उन्होंने अपने अनुभव, मेहनत और ग्राहकों के प्रति समर्पण के कारण ब्यूटी और मेकअप की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. मैं उनके कार्यों को देखकर बहुत खुश हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं.

सफल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूम में उभर रही वैशाली पटेल

कांची सिंह के इन प्रेरणादायक शब्दों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ा दिया. सम्मान प्राप्त करने के बाद वैशाली पटेल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है. अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर सफलता के पीछे कई चुनौतियां और कठिन परिश्रम छिपा होता है. यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. वैशाली पटेल ने कार्यक्रम के आयोजक आर्यन शुक्ला, अभिनेत्री कांची सिंह तथा हरदोई और बहराइच की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोगों का प्रेम और समर्थन ही उन्हें आगे बढ़ने और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है.

वैशाली पटेल की सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि निरंतर मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी वैशाली पटेल की उपलब्धियों की सराहना की. मेकअप इंडस्ट्री में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. आज वैशाली पटेल न केवल एक सफल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूम में उभर रही हैं, बल्कि अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top