बड़े मंगल के मौके पर धार्मिक आयोजन, भक्तिमय हुआ पूरा शहर – अमरमणि पांडेय

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का विशेष महत्व माना जाता है. श्री हनुमान की भक्ति और सेवा भावना को समर्पित इस दिन हनुमत कृपा से विशाल बड़ा मंगल महोत्सव का आयोजन हुआ. इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में विशाल भंडारा तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को परिवार सहित आमंत्रित किया गया.

बड़ा मंगलवार भक्ति और सेवा का पर्व

बड़ा मंगल का पर्व उत्तर भारत के विशेषकर उत्तर प्रदेश में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को सभी भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं लेकिन अष्टम बड़ा मंगल का एक विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन भक्त, भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने के लिए भंडारे, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बस्ती जनपद में इस विशाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

बड़े मंगलवार के आयोजन का मुख्य आयोजक अर्चना हॉस्पिटल का पूरा परिवार हैं. इस आयोजन को सफल बनाने में अमरमणि पाण्डेय एवं अर्चना पाण्डेय, डॉ. अमित नायक एवं डॉ. विनीता नायक तथा विशाल वर्मा का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम आयोजक अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का एक प्रयास है जहां लोग धर्म, सेवा और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाना भी है. यह धार्मिक कार्यक्रम 23 जून दिन मंगलवार को दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल, पचपेड़िया रोड जनपद बस्ती में आयोजित हुआ.

भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है.

कार्यक्रम आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा प्रसाद ग्रहण करें. पूरे आयोजन स्थल को धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से सजाया गया. भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि सभी लोग कार्यक्रम में आसानी से भाग ले सकें. विशाल भंडारे में आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी को भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करने का अवसर मिला. श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर भी है.

भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से जीवन में बुद्धि व सफलता प्राप्त होती है इसलिए बड़ी संख्या में भक्त इस महोत्सव में शामिल होकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने का संकल्प लेते हैं. सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है – का संदेश देते हुए आयोजकों ने लोगों से समाजहित में आगे आने का आह्वान किया. हमारे भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और हनुमान जी स्वयं निस्वार्थ सेवा, समर्पण और भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं इसलिए यह आयोजन जनसेवा और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम बना है. निश्चित रूप से बस्ती जनपद में यह बड़ा मंगल महोत्सव, धार्मिक और सामाजिक जीवन में एक यादगार अध्याय जोड़ने का कार्य किया है. आयोजकों ने कहा कि श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से पूर्ण यह कार्यक्रम सभी भक्तों के लिए आध्यात्मिक आनंद और पुण्य लाभ का अवसर लेकर आया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top