ग़दर: एक प्रेम कथा की स्टार अमीषा पटेल ने नीतू पाठक की मेहनत को सराहा, बढ़ा जिले का गौरव

अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर बहराइच जिले के रहने वाली नीतू पाठक ने मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है. अपने ग्राहकों के बीच में विशेष लोकप्रियता हासिल करने वाली नीतू पाठक ने अभी लखनऊ में आयोजित बॉलीवुड कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों से सम्मान प्राप्त किया. इस सम्मान ने न केवल उनके भविष्य को नयी उड़ान दी है बल्कि बहराइच जिले का गौरव भी बढ़ाया है.

अच्छे कर्मों की महक दूर तक फैलती है – नीतू पाठक

मेकअप के क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली नीतू पाठक ने अपने काम से हजारों लोगों का विश्वास जीता है. वर्षों की कठिन मेहनत और लगातार सीखने की ललक ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. आज उनका नाम सम्मान और सफलता का पर्याय बन चुका है. उनके द्वारा किए हुए उत्कृष्ट कार्यो की सराहना न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में की जा रही है. राजधानी लखनऊ की धरती पर आयोजित बॉलीवुड कार्यक्रम में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए लोगों को सम्मानित किया गया. इसी कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्म ग़दर-एक प्रेम कथा से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल नीतू पाठक को मंच पर आमंत्रित करके सम्मानित किया.

हजारों लोगों की उपस्थिति में नीतू पाठक को अवार्ड एवं सर्टिफिकेट दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नीतू पाठक के उपलब्धियों पर अपनी खुशी व्यक्त की. इस कार्यक्रम के दौरान अमिशा पटेल ने नीतू पाठक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं आती बल्कि अच्छे कार्य और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त होती है. जिस प्रकार फूल की खुशबू दूर तक फैलती है, ठीक उसी प्रकार अच्छे कामों की महक भी पूरी दुनिया में फैलती है. सभागार में उपस्थित दर्शकों ने नीतू पाठक की मेहनत और उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी.

मेहनत को अपना हथियार बनाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती

नीतू पाठक ने सम्मान प्राप्त करते हुए अपनी खुशी को मंच से साझा करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास बेहद आवश्यक होते हैं. यदि हम अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हुए पूरी लगन से कार्य करे, तो सफलता जरूर मिलती है. नीतू पाठक का कहना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और हर दिन कुछ नया सीखकर ही व्यक्ति अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है. लखनऊ में मंच पर मिला यह सम्मान उनके लिए बेहद विशेष और प्रेरणादायक है. उन्होंने अपने जीवन में हमेशा मेहनत को प्राथमिकता देकर हर एक ग्राहक को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया.

यही कारण है कि आज उन्हें हजारों लोगों का प्रेम और विश्वास प्राप्त हो रहा है. नीतू पाठक ने अपने परिवार, ग्राहकों और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया था. उन्होंने यह साबित करके दिखाया है कि यदि व्यक्ति अपने कार्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करते रहे और मेहनत को अपना हथियार बनाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. आज नीतू पाठक की सफलता उन सभी महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए हर समय संघर्ष करते रहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top