राजधानी लखनऊ में हेयर स्टाइल एंड मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए ब्यूटी और हेयर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस विशेष आयोजन में गुजरात राज्य की प्रसिद्ध इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं. उन्होंने मंच से उपस्थित सभी दर्शकों और प्रतिभागियों को हेयर स्टाइलिंग की आधुनिक तकनीकों और बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ब्यूटी प्रोफेशनल्स की उपस्थिति देखने को मिली.
ब्यूटी और मोटिवेशन का केंद्र बना लखनऊ, सेमिनार में उमड़ी भीड़
राजधानी लखनऊ में होने वाला इस भव्य आयोजन का सफल संचालन और मार्गदर्शन डायरेक्टर सुनीता सिंह द्वारा किया गया. उन्हीं के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल हेयर स्टाइलिंग के क्षेत्र में नई जानकारी प्रदान करने वाला साबित हुआ, अपितु महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाला भी सिद्ध हुआ. इस कार्यक्रम में मंच पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया था और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पायल पटेल ने अपने संबोधन में दर्शकों से कहा कि आज के समय में ब्यूटी और हेयर इंडस्ट्री तेजी से विकसित होकर आगे बढ़ रही है. यदि महिलाएं इस क्षेत्र में सही प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त करें तो वे न केवल अपना सफल करियर बना सकती हैं.

बल्कि रोजगार के नए अवसर भी निर्मित कर सकती हैं. उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से हेयर स्टाइलिंग की तकनीकों, ट्रेंड्स व टिप्स को लोगों से साझा किया. प्रतिभागियों ने उनके अनुभव और ज्ञान से काफी कुछ सीखा. इस कार्यक्रम के दौरान पायल पटेल ने केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं दिया है बल्कि एक प्रभावशाली मोटिवेशनल सत्र भी आयोजित किया. जिसके द्वारा उन्होंने महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिदिन जीवन में आने वाली चुनौतियों का निडरता पूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने आगे कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं आती, बल्कि सफलता निरंतर सीखने और मेहनत करने से प्राप्त होती है.

बेटियों को हुनर और आत्मविश्वास से जोड़ने का उद्देश्य
इस कार्यक्रम की डायरेक्टर सुनीता सिंह ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम से बातचीत करते हुए बताया कि आज के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों और महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. आज के आधुनिक समय में कौशल विकास बेहद आवश्यक है और इसी विचार के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुजरात की हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल को आमंत्रित करने का हमारा उद्देश्य यह था कि प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानकारी और प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके. सुनीता सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम चाहते हैं कि समाज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने पैरों पर खड़ी हो सके.

इसी उद्देश्य से हमने लखनऊ में इस सेमिनार का आयोजन किया. पायल पटेल ने प्रतिभागियों को न केवल हेयर क्लास की महत्वपूर्ण जानकारी दी बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का प्रेरणा मंत्र भी दीया. इस आयोजन में यूपी के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों से भी दर्शक, अतिथि और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए. राजधानी लखनऊ में हेयर स्टाइल एंड मोटिवेशनल सेमिनार का यह आयोजन केवल एक हेयर स्टाइलिंग सेमिनार नहीं था, बल्कि नारी सशक्तिकरण, कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता और मार्गदर्शन का एक सशक्त मंच बनकर उभरा, जिसमें उपस्थित लोगों को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए अवसरों की प्रेरणा प्रदान की।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


