उत्तर प्रदेश – लखनऊ में वन डे “लुक एंड लर्न, हेयर स्टाइल एंड मोटिवेशनल सेमिनार” का शानदार और भव्य आयोजन किया गया. जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से आए हुए ब्यूटी एवं हेयर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भाग लिया. इस आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र गुजरात की प्रसिद्ध इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल रहीं. जिन्होंने मंच से उपस्थित प्रतिभागियों को आधुनिक हेयर स्टाइलिंग तकनीक, करियर अवसर और व्यवसायिक सफलता के गुण सिखाए.
कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर भी संदेश
लखनऊ में आयोजित इस सेमिनार में हजारों दर्शकों और प्रशिक्षुओं ने पायल पटेल के अनुभवों और तकनीकी ज्ञान का लाभ उठाया. उनके लाइव हेयर स्टाइलिंग डेमो से प्रतिभागियों को नए ट्रेंड्स, क्लाइंट हैंडलिंग और प्रोफेशनल ग्रूमिंग के बारे में विस्तृत जानकारी मिली. पायल पटेल के संबोधन ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर भी संदेश दिया गया. वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर परिचय दे रही हैं.

और ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री महिलाओं के लिए स्वरोजगार का एक बड़ा माध्यम बनकर सामने आया है. यदि बेटियों को सही प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन मिले तो बेटियां न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा सकती हैं. इस कार्यक्रम की डायरेक्टर सुनीता सिंह ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण अहम निभाई. वहीं दूसरी तरफ आयोजन की ऑर्गेनाइजर पूजा सैनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का हृदय से आभार प्रकट किया.

मेकअप इंडस्ट्री में युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर चर्चा
न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम से बातचीत करने के दौरान पूजा सैनी ने बताया कि आज के समय में हर बेटी को प्रशिक्षित करना हमारे समाज की सबसे बड़ी की जिम्मेदारी है. हमारे समाज का यह संकल्प होना चाहिए कि देश की प्रत्येक बेटी को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए ताकि वह बेटी अपने पैरों पर खड़ी हो सके और समाज के विकास में अपनी अलग पहचान बना सके. पूजा सैनी ने आगे बताते हुए कहा कि हमारे इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य केवल लोगों को तकनीकी प्रशिक्षण देना नहीं था बल्कि प्रतिभागियों को उनके भविष्य के लिए प्रेरित करना भी था. इस कार्यक्रम में शामिल बेटियों को हेयर, मेकअप तथा अन्य चीजों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें मोटिवेशनल डोज भी दी गई. उन्हें बताया गया कि वह किस प्रकार अपने जीवन में खुद का व्यवसाय प्रारंभ कर सकती हैं. ग्राहकों का विश्वास कैसे जीत सकती हैं और कैसे ब्यूटी इंडस्ट्री में सफल उद्यमी बन सकती है.

लखनऊ में आयोजित होने वाले इस वन डे “लुक एंड लर्न, हेयर स्टाइल एंड मोटिवेशनल सेमिनार” कार्यक्रम में विभिन्न शहरों और राज्यों से आए अतिथियों की विशेष उपस्थिति देखने को मिली. नेपाल से पूनम गौतम, बाराबंकी से प्रीति और अर्चना वर्मा, अयोध्या से रिंकी, बलरामपुर से पलक, कानपुर से सुमन गौतम तथा वाराणसी से रूपा ने कार्यक्रम में भाग करके आयोजन की गरिमा बढ़ाई. सभी अतिथियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं के भविष्य को निर्मित करने और उन्हें नए अवसरों से जोड़ने का कार्य करते हैं. सभी के सहयोग कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. लखनऊ की धरती पर आयोजित होने वाला यह वन डे लुक एंड लर्न, हेयर स्टाइल एंड मोटिवेशनल सेमिनार न केवल तकनीकी प्रशिक्षण का मंच बना बल्कि नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, विश्वास और उद्यमिता को बढ़ावा देने का भी एक सशक्त मंच साबित हुआ।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


